फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   करंट लगने से छात्रा घायल

करंट लगने से छात्रा घायल

Tue, 12 Mar 2019 07:30 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Tue, 12 Mar 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से छात्रा घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र के गांव दिग्वा की एक छात्रा करंट की चपेट में आ गई है। मंगलवार को कक्षा 7वीं की वार्षिक परीक्षा देने के बाद छात्रा प्रीति (13) पुत्री केदार सिंह घर लौट रही थी। घर लौटते हुए रास्ते में वह एक जगह बिजली के तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से छात्रा के हाथ और टांग झुलस गई है। इस बीच प्रीति के साथ चल रहे कुछ अन्य स्कूली बच्चों ने उसे तड़पते हुए देखा। इसके बाद डंडों की मदद से किसी तरह उसे करंट की चपेट से अलग किया। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। निजी वाहन से परिजनों ने उपचार के लिए छात्रा को पांवटा अस्पताल पहुंचाया। उधर, पांवटा सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि घायल प्रीति उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed