फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कागजों में ही तैयार कर दिया एक लाख का शौचालय

कागजों में ही तैयार कर दिया एक लाख का शौचालय

Mon, 05 Nov 2018 09:12 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
कागजों में ही तैयार कर दिया एक लाख का शौचालय
नाहन (सिरमौर)। कटाह शीतला पंचायत में हुए विकास कार्यों में कथित तौर पर अनियमितता बरतने के आरोप लगे हैं। कांगटा फैलग निवासी चमन लाल ने आरटीआई से जुटाई जानकारी का हवाला देते हुए जिला प्रशासन से इस मामले की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता कांगटा फैलग निवासी चमन लाल पुत्र स्व. राम सिंह ने सोमवार को उपायुक्त सिरमौर से भेंट की। इस दौरान उन्होंने एक शिकायत पत्र भी उपायुक्त कार्यालय में दिया। जिसके माध्यम से आरटीआई कार्यकर्ता चमन लाल ने बताया कि निर्माण पेयजल पाइप लाइन पंचायत घर शीतला पर दस हजार रुपये खर्च हुए हैं। पंचायत ने रिकॉर्ड में 76 पाइपों के बिल लगाए हैं। यहां 50 प्रतिशत पाइप भी नहीं लगी हैं। इसके अलावा पंचायत सचिव की एनओसी पर दो लोगों को गृह निर्माण के लिए भारी राशि जारी की गई। यही नहीं 2017-18 में नौ लाख तीन हजार रुपये की बिल के अनुसार 42 सोलर लाइटें लगाई हैं। जो प्राइवेट कंपनी की लगाई गई हैं। इस कार्य में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया कि आरटीआई से जुटाई जानकारी के अनुसार वर्ष 2017-18 में सामुदायिक भवन खैना के निकट शौचालय निर्माण पर एक लाख रुपये खर्च किए गए हैं। जबकि उस जगह किसी भी शौचालय का निर्माण नहीं करवाया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता चमन लाल ने उपायुक्त सिरमौर से इन अनियमितताओं को बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री, एंटी करप्शन शिमला के आईजी व प्रदेश विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से भी की है। उधर, उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने कहा कि शिकायत मिली है। आरोपों की उचित जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed