फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आईटीआई होल्डर बेरोजगारों को नौकरी का मौका

आईटीआई होल्डर बेरोजगारों को नौकरी का मौका

Tue, 23 Oct 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई होल्डर बेरोजगारों को नौकरी का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। आईटीआई से डिप्लोमा प्राप्त बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। विभिन्न ट्रेड के होल्डरों को देश की नामी कंपनी सुजुकी मोटर गुजरात (हंसलपुर प्लांट) में रोजगार देगी। इसके लिए कंपनी की ओर से युवा कारीगरों के 25 और 26 अक्तूबर को आईटीआई नाहन में साक्षात्कार लिए जाएंगे। खास बात यह है कि साक्षात्कार में सरकारी आईटीआई के बेरोजगार युवाओं के साथ-साथ निजी आईटीआई डिप्लोमा होल्डर भी हिस्सा ले सकते हैं। सरकारी आईटीआई नाहन के प्रधानाचार्य सीके कौशिक ने बताया कि कंपनी की ओर से तीन सौ के करीब बेरोजगारों को रोजगार दिया जाना है। उन्होंने बताया कि फिटर, डीजल मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ऑटोमोबाइल ट्रैक्टर मैकेनिक और पेंटर जनरल आदि ट्रेड के होल्डर साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इसमें 2014 से अब तक पास और अपीयरिंग छात्रों के साथ-साथ एनसीवीटी और एससीवीटी के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18-23 वर्ष होनी चाहिए। 10वीं में न्यूनतम अंक 55 फीसदी और आईटीआई में 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। चयन होने वाले छात्रों को कंपनी के हंसलपुर प्लांट में प्रतिमाह 16,200 रुपये वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा उचित दामों पर कैंटीन और रहने की सुविधा भी कंपनी की ओर से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को आवेदनकर्ता 10 बजे सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ आईटीआई परिसर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed