फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिरमौर में मौसम का कहर, 27 सड़कें अवरुद्ध

सिरमौर में मौसम का कहर, 27 सड़कें अवरुद्ध

Sun, 23 Sep 2018 09:56 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर में मौसम का कहर, 27 सड़कें अवरुद्ध
अमर उजाला - फोटो : amarujala
नाहन/सराहां/नौहराधार (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में मौसम ने कहर बरपा दिया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया है।
विज्ञापन

नाहन-शिमला सड़क पर पानवा के समीप भूस्खलन होने के कारण बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गई हैं। इस वजह से करीब पांच घंटे तक नेशनल हाईवे पर यातायात ठप रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा जिले के लगभग 27 संपर्क मार्ग भूस्खलन होने, डंगा ढहने के कारण जगह-जगह अवरुद्ध हो गए हैं। बारिश से लोनिवि को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौसम के तेवर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिले के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। सोमवार को जिले में स्कूल नहीं लगेंगे। सिरमौर में बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। पहाड़ियों से मलबा आने के कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। जिला भर में कुल 27 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। सड़कों को बहाल करने के लिए लोनिवि ने मशीनरियां लगा दी हैं। वहीं, कर्मचारी भी जी जान से जुटे हुए हैं। देर शाम तक कुछ मार्ग यातायात के लिए बहाल हो गए थे। जबकि अधिकतर मार्गों पर अभी भी जोखिम बरकरार है। नाहन-शिमला मार्ग पर पानवा के समीप सुबह करीब पांच बजे भारी चट्टानें सड़क पर आ गईं। इससे दस बजे तक सड़क पर यातायात पूरी तरह से ठप रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने लोगों से नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण नदी, नालों और खड्डों का जलस्तर बढ़ गया है। लिहाजा, कोई भी व्यक्ति जोखिम न उठाएं। उन्होंने कहा कि बारिश से अवरुद्ध हुए मार्गों को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
जिला प्रशासन की ओर से स्थापित कंट्रोल रूम से जुटाई गई जानकारी के मुताबिक बारिश की वजह से 27 सड़कों पर यातायात ठप रहा। इनमें डिंबी-टावर, बेला-सियासू, नैनीधार-संखोली, सोलन-मिनस, चमेरा-मुरा, शिल्ला-गुंडाह, रेणुका-सतौन, डुंगाघाट-किलांच, मेरीघाट-सुल्तानपुर, सराहां-चंडीगढ़, धनोई-द्राबिल, कोटीधीमान-छोह, नौहराधार-बोगधार, सुंदरघाट-रोनहाट, हरिपुरधार-कोरग-बड़ोल, सियानबाग-गाहल, शंभूवाला-मातर भेड़ों, भोलियो-संभालका, बलसार-जाजर, जमारिया-रामाधौन, खजूरना-डाकवाली, कोलर-बिलासपुर, हरिपुरधार-बढोल, रोनहाट- हरिपुरधार, नौहराधार- देवना, सेरतंदुला- नौहरा, बराड़ी- सेरतंदुला, लानाचेता-भूट लीमानल सड़क मार्गों पर यातायात ठप हो गया है।

आज बंद रहेंगे सरकारी और निजी स्कूल
भारी बारिश के कारण जिला प्रशासन ने 24 सितंबर को जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। उपायुक्त ललित जैन ने इस बारे आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में गत दो दिनों से भारी वर्षा हो रही है। इस कारण विभिन्न नदी, नालों और खड्डों में जलस्तर बढ़ गया है । उन्होंने नदी, नालों के समीप रहने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे नदी को पार करके अपनी जान को जोखिम में न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed