{"_id":"5ac0efb64f1c1bbc618b4e04","slug":"11522593718-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में कैंडल लेकर नर्सिंग व्यवसाय की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ में कैंडल लेकर नर्सिंग व्यवसाय की ली शपथ
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के नर्सिंग स्कूल में रविवार को जीएनएम प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तृतीय वर्ष की छात्राओं को विदाई भी दी गई। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक चेतन सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि सीएमओ डॉ. संजय शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके पराशर व सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. अमर सिंह चौहान वशिष्ठ अतिथि रहे।
इस मौके पर नई नर्सिंग छात्राओं ने हाथ में कैंडल लेकर नर्सिंग व्यवसाय की शपथ ली जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। नर्सिंग की छात्रा अमृत कौर ने नर्स के इतिहास पर प्रकाश डाला। कंचन ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद नर्सिंग की छात्राओं ने वंदे मातरम गाने पर आकर्षक प्रस्तुति से समारोह को देश भक्तिमय बना दिया। रक्षा ने ‘भगवान एक बार नर्सिंग स्कूल नाहन में पढ़कर तो देख’ शीर्षक पर कविता पेश की। प्रीतिका ने ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी..’ गीत गाकर खूब रंग जमाया। प्रीतिका व सविता के एकल गान ने भी खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर नर्सिंग की छात्राओं ने ‘बेटी है अनमोल’ शीर्षक पर एक नाटक का मंचन भी किया जिसमें समाज को कोख में बेटियों की जघन्य हत्या को रोके जाने के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा पुष्पलता शर्मा व द्वितीय वर्ष की छात्रा आरती शर्मा ने किया। इस अवसर पर नर्सिंग स्कूल की अध्यापिका नीना साहनी, अर्चना शर्मा आदि उपस्थित थीं।
------