{"_id":"59f3375e4f1c1b74698b7ff6","slug":"11509111646-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडू साहिब में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडू साहिब में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का आगाज
Fri, 27 Oct 2017 10:17 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर फटाफट
राजगढ़ के बड्डू साहिब में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
राजगढ़ (सिरमौर)। एटरनल विश्वविद्यालय बडू साहब के अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें ड्रेक्सेल यूनिवर्सिटी अमेरिका ने भी सहयोग किया। सम्मेलन के प्रथम दिन देश के सात राज्यों चंडीगढ़, शिमला, मेघालय, लुधियाना, दिल्ली, श्रीनगर और जम्मू से आए नर्सिंग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। डेेक्सेल यूनिवर्सिटी से डॉ. जिल बी देर्सतीणे, क्लीनिकल एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मैरी लू मक हग, क्लीनिकल असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कैरोलोकोपनीक और डॉ. जाने ग्रीन रयान ने भाग लिया। अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या डॉ. रंजीत कौर ने सभी विशेषज्ञों का स्वागत किया। कलगीधर ट्रस्ट के संस्थापक एवं एटरनल विश्वविद्यालय के कुलपति बाबा इकबाल सिंह ने मुख्य अतिथि डॉ. राठी बाला चंद्रन तथा उनके साथ आए डॉ. अशोक कुमार का स्वागत किया। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के करीब 400 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में नर्सिंग विशेषज्ञों ने नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला और पारिवारिक नर्सिंग की महत्वता को भी दर्शाया गया। कांफ्रेंस के पहले चरण में नर्सिंग क्षेत्र के अवसर पर चर्चा की गई। दूसरे चरण में एप्लीकेशन ऑफ नर्सिंग इन फॅमिली नर्सिंग पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।