फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नशा सभी अपराधों की जड़, इससे दूर रहें

नशा सभी अपराधों की जड़, इससे दूर रहें

Sat, 20 Apr 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
नशा सभी अपराधों की जड़, इससे दूर रहें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल मुहिम के तहत शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘महिला सुरक्षा एवं अधिकार’ विषय पर आधारित कार्यक्रम में पुलिस विभाग से एएसआई अश्वनी ने उपस्थित छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कच्चाटैंक चौकी प्रभारी एएसआई अश्वनी ने कहा कि नशा तमाम अपराधों की जड़ है। नशे की जकड़ में आकर व्यक्ति न केवल अपनी जिंदगी और परिवार बल्कि पूरे समाज को बरबाद कर देता है। लिहाजा, युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन


अश्वनी कुमार ने कहा कि अपराध को सहना भारी पड़ सकता है। किसी भी तरह की घटना होने पर नाबालिग लड़कियां और महिलाएं इसे छुपाएं नहीं बल्कि इसकी जानकारी तुरंत अपने परिजनों, शिक्षकों से साझा करें। पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस जनता की सेवा के लिए है। लिहाजा, अपनी शिकायत करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए विशेष कानूनी प्रावधान किए गए हैं। मसलन, उन्हें अपना बयान दर्ज करने के लिए थाना आने की भी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके बयान महिला पुलिस कर्मचारी ही दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत नाबालिगों को अपराध से बचाने के लिए कठोर दंड का प्रावधान किया गया है। उम्रकैद से लेकर फांसी तक की सजा का इसमें प्रावधान है। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि यदि उनके आसपास कोई नशा करता है तो उसे समझाने का प्रयास करें। फिर भी बात न बनें तो अपने परिजनों या शिक्षकों तक इसकी जानकारी दें। मामला ज्यादा ही गंभीर हो तो पुलिस तक मामला पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अपने आसपास होने वाले अपराधों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं ताकि पुलिस समय पर कार्रवाई कर सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नवोदय स्कूल सत्येंद्र सिंह, स्कूल स्टाफ और हेडकांस्टेबल मुमताज अली भी थे।

112 या 1515 नंबर से लें सहायता
पुलिस विभाग से आए कर्मचारियों ने छात्राओं को पुलिस सहायता के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 112 टोल फ्री नंबर पर किसी भी तरह की शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा उन्होंने गुड़िया हेल्पलाइन नंबर 1515, शक्तिऐप बटन की भी जनकारी दी। उन्होंने नाहन थाना, गुन्नूघाट और कच्चाटैंक पुलिस चौकी के फोन नंबर भी छात्राओं से साझा किए।


अपने अधिकार जानने से ही सशक्त बनेगी महिलाएं : सत्येंद्र
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल में समय-समय पर इस तरह के जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण का नारा तभी बुलंद हो सकता है, जब महिलाएं स्वयं अपने अधिकारों के बारे में सचेत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed