फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पड़ोसी राज्यों से सटे इलाकों में बढ़ेगी चौकसी

पड़ोसी राज्यों से सटे इलाकों में बढ़ेगी चौकसी

Fri, 29 Mar 2019 07:46 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 29 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी राज्यों से सटे इलाकों में बढ़ेगी चौकसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव को लेकर पड़ोसी राज्यों के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक पांवटा में हुई। इसमें सीमा क्षेत्र के बैरियरों व आवागमन के रास्तों पर चौकसी बरतने व सुरक्षा को लेकर मंथन किया गया। बैठक में हिमाचल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव में सुरक्षा को लेकर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि सीमा के बैरियरों पर 24 घंटे वाहनों की नियमित चेकिंग की जाएगी। तीनों राज्यों की पुलिस टीमें आपस में तुरंत सूचनाओं को साझा करेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पांवटा नगर परिषद के सभागार में पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसपी ग्रामीण क्षेत्र देहरादून पीएस डोभाल और एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विशेष चौकसी व आपसी समन्वय के साथ काम किया जाएगा। राज्य की सीमाओं पर पैनी नजर रखी जाएगी। सीमा से सटे रास्तों पर 24 घंटे कड़ी चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मौजूद तीनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने लोकसभा चुनाव के दौरान शांति, सुरक्षा व आपराधिक वारदातों संबंधित सूचनाओं के तुरंत आदान-प्रदान व बेहतर समन्वय बनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह पर थाने व पुलिस चौकियों की सीमाएं आपस में लगती हैं। ऐसे स्थलों से होकर अवैध शराब, हथियार व दूसरी चीजें इधर न लाई जा सकें। इसके लिए राज्य सीमाओं पर कड़ी चौकसी बरतने की जरूरत है। राज्य बॉर्डर के चेकपोस्टों व नाकों पर 24 घंटे सघन चेकिंग की जाएगी। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण देहरादून पीएस डोभाल, एएचपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर, एएसपी सहारनपुर अंकुर अग्रवाल, डीएसपी पांवटा सोमदत्त, एसएचओ विकासनगर बीएस धोनी, एचएसओ सहारनपुर विजय सिंह, एसआई विकासनगर पंकज कुमार, एसआई कुल्हाल बैरियर पोस्ट मुकेश कुमार, कालसी देहरादून प्रभारी एसआई एसएस पंवार, एएसपी एवं कार्यकारी एचएचओ माजरा मानव वर्मा, एसएचओ शिलाई संजय शर्मा, रवि कुमार प्रभारी राजबन चौकी, मुख्य आरक्षी धनवीर सिंह व रीडर डीएसपी ऑफिस पांवटा राजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed