फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मेरी बेटी, मेरी बहू, मेरा सम्मान

मेरी बेटी, मेरी बहू, मेरा सम्मान

Fri, 08 Mar 2019 08:10 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 08 Mar 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
मेरी बेटी, मेरी बहू, मेरा सम्मान
नाहन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अमर उजाला ने भी अपराजिता 100 मिलियन स्माइल मुहिम के तहत अपनी सहभागिता निभाई।
विज्ञापन

सैकड़ों महिलाओं ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान से जुड़ते हुए शपथ पत्र भी भरे। एसएफडीए हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि, नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष रेखा तोमर बतौर विशेष अतिथि शामिल हुईं। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। सिरमौर लोकनृत्य पर जहां धमाल मचा, वहीं महिला सशक्तीकरण पर आधारित समूहगान और लघु नाटिकाओं ने समाज की रूढ़िवादी सोच पर तंज कसे। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी महिलाओं ने चौगान मैदान से एसएफडीए हॉल तक महिला सशक्तीकरण पर जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आगाज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मेरी बेटी, मेरी बहू, मेरा सम्मान और नारी हूं, नारी होने का गुमान है मुझे.., समूहगान पेश किया। रेडियो कलाकार धर्मदत्त सहगल व रूचिका अत्री ने तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा सुहाना लगे है.., गजल सुनाकर तालियां बटोरीं। युवा गायिकाओं विदुषी पोखरियाल व मोनिका ने चिट्ठी न कोई संदेश, न जाने कौन सा देश गजल सुनाकर खूब रंग जमाया। धर्मदत्त व रूचिका के माई नी मेरी शिमला दी राहे चंबा कितना दूर.. लोकगीत से खूब तालियां बटोरीं। नाहन डाईट की छात्राओं ने सिरमौर का लोकनृत्य पेश कर धमाल मचाया। इसके पश्चात महिलाओं ने पोषण अभियान पर आधारित लघु नाटिका से महिलाओं को संतुलित आहार लेने के प्रति जागरूक किया। स्टेपको संस्था की ओर से लड़का और लड़की के भेद को मिटाने के लिए प्रस्तुत नाटक ने भी दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। जबकि नाहन डाईट से आए छात्र-छात्राओं ने भी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं पर आधारित लघु नाटिका पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ललित जैन ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। विभिन्न विभागों में अधिकारी वर्ग की बात करें या सेना या पैरामिल्ट्री फोर्स की। महिलाएं कहीं भी पीछे नहीं हैं। लेकिन, कहीं ने कहीं लीडरशिप में महिलाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि यदि नेतृत्व क्षमता को बढ़ाकर महिलाएं इस क्षेत्र में भी आगे आएं तो महिला सशक्तीकरण को लेकर और भी बेहतरीन योजनाएं बनाई जा सकती हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी महिलाओं से आह्वान किया कि वे महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करें। उन्हें स्वास्थ्य के संदर्भ में जानकारी दें। महिलाओं के वोट बनाने में भी आंगनबाड़ी महिलाओं को अपना अहम योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। पत्तल और सेनेटरी नेपकिन बनाकर कई महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। सरकारी नीतियों को हर महिलाओं तक पहुंचाना जरूरी है

महिला एवं बाल कल्याण विभाग के जिला परियोजना अधिकारी मदन चौहान ने महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान महिलाओं को स्वस्थ बनाएगा। इस अभियान के तहत बेटियों को संतुलित आहार के संदर्भ में विभाग जागरूक करेगा। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुस्कान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मदर टेरेसा योजना सहित कई अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed