फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जमा दो की भारती को ओवर ऑल टॉपर का खिताब

जमा दो की भारती को ओवर ऑल टॉपर का खिताब

Mon, 04 Feb 2019 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
जमा दो की भारती को ओवर ऑल टॉपर का खिताब
जमा दो की भारती को ओवर ऑल टॉपर का खिताब
विज्ञापन

अंजलि और रामलाल बने ददाहू के बेस्ट स्टूडेंट
धूमधाम से आयोजित किया गया स्कूल का वार्षिक समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
डॉ. वाईएस परमार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सोमवार को धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में ददाहू पंचायत के उपप्रधान पंकज गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर स्कूल में खूब समां बांधा।

स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और वंदे मातरम से कार्यक्रम का आगाज किया। समारोह में जमा दो की छात्रा भारती को ऑल राउंड द बेस्ट स्टूडेंट का खिताब दिया गया। जमा एक की प्रेरणा गुप्ता व सचिन को ओवरऑल टॉपर के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा अंजलि और रामलाल को बेस्ट स्टूडेंट का खिताब दिया गया। प्रथम द्वितीय व तीसरे नंबर पर रहने वाले छात्रों में सचिन, अवंतिका शर्मा, हिमानी ठाकुर को पुरस्कार मिले। जमा दो कॉमर्स में प्रथम द्वितीय व तृतीय रहने वाले छात्रों सुरभि, मनीषा, मोहित शर्मा को भी सम्मानित किया गया। जबकि जमा दो साइंस में गौरव शर्मा, विमलेश कुमार, शिवानी ठाकुर पुरस्कृत किए गए। जमा दो में सचिन को ऑवर ऑल टॉपर के खिताब से नवाजा गया। प्लस वन आर्ट्स में प्रेरणा गुप्ता, श्रुति शर्मा, जुमना, जमा एक साइंस में भारती, श्वेता ठाकुर, सुष्मिता चौहान, जमा एक कॉमर्स में आकाश गर्ग, नमन अग्रवाल, सुनील कुमार को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। छठी कक्षा से दसवीं तक प्रथम आने वाले छात्रों में विकास चौहान, नवीन भारद्वाज, मनोज चौहान, सचिन, अनुज शर्मा, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्र रघुवीर, निर्भय सिंह, धर्मेंद्र ललित, अमन शर्मा को ईनाम मिले। इसी तरह तृतीय स्थान पर रहने वाले शिशुपाल, केशव, हर्षित नौटियाल, अभय सिंह, सचिन कुमार को भी पुरस्कार मिले। इको क्लब का अवार्ड अजय ठाकुर, जसविंद्र सिंह, केशव गुप्ता, राहुल और अरुण को दिया गया। एनएसएस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ललित, सचिन चौहान, पंकज, निशांत, मुकेश को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा रामलाल, पारस शर्मा, अंजली, पूजा, अनिल कुमार बेस्ट एनएसएस स्वयं सेवी का खिताब मिला। राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने वाले छात्रों में घनश्याम, दिनेश, राहुल नवीन कुमार, दीपक, अभय, आशीष, राजेश, विशाल व विक्रम को भी खिताब दिया गया। स्कूल में सबसे ज्यादा उपस्थित रहने वालेे छात्रों में मनोज कुमार, राहुल चौहान, राहुल, गौरव, सचिन, राहुल शर्मा, निर्भय सिंह, राहुल शर्मा, आयुष गुप्ता, हरि शर्मा, आयुष गुप्ता शामिल हैं। इससे पहले स्कूल के प्रिंसिपल सुनील शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed