{"_id":"5c2ce4c6bdec2256a6312fa0","slug":"111546446022-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्ति व संदीप को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्ति व संदीप को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्ति और संदीप को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब
बनेठी स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया.., गीत पर बटोरीं तालियां
नाटक के माध्यम से दिया नशे से दूर रहने का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि उच्च शिक्षा उपनिदेशक उमेश बहुगुणा और भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद प्रधानाचार्य मान सिंह ठाकुर ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात कोमल और सुहानी ने मंत्रोच्चारण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया। संगीता, सोनिया, प्रीती, शीतल और सखियों ने स्वागत गीत और वंदेमातरम गीत पेश किया। संगीता और शीतल ने मेरा देश रंगीला.., गीत पर नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। प्रीति सोनिया, संदीप, रवि, देविंद्र, अमन और दोस्तों ने नशे की लत.., लघु नाटक पेश किया। युवाओं ने नाटक के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया, जिसे सभी ने खूब पसंद किया। स्नेहा तनु, अंजलि, शिखा और सखियों ने मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया.., गीत पर मनभावक नृत्य प्रस्तुत किया। संगीता, शीतल और आरती ने तू लौंग वे मैं लायची.., पंजाबी गीत पर जबरदस्त नृत्य पेश किया। रक्षिता, शीतल, नीरू, पूनम, संगीता, लक्ष्मी ने पहाड़ी नाटी पेश कर वाहवाही लूटी। अंत में मुख्य अतिथि ने शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इनमें जमा दो कक्षा की कीर्ती और संदीप कुमार को स्कूल का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ सदन का खिताब कल्पना चावला सदन के नाम रहा। शिक्षा क्षेत्र से परस सिंह, तनु, रिषी, हितेश ठाकुर, अमन, कीर्ती, नम्रता, नरेंद्र, गुलाब सिंह, प्रीतम सिंह, किरण बाला, लतिका, मेनका, शिवानी, आकाश, अदित्या, अखिल, अमन, अनामिका, श्वेता, जबकि सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति के लिए प्रिया ठाकुर, आस्था गुप्ता, शिखा, अंशिका, हितेश, श्वेता, काजल और अच्छी लेखनी के लिए प्रिया ठाकुर, सिमरन, शिखा, प्रतिमा देवी, कोमल बादल, अंकिता, सोनिया, भावना, परस सिंह, अभिलाषा, रिषि ठाकुर, प्रीतिका, अनामिका ठाकुर और कीर्ती को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मनीष सिंह, पुरुषोत्तम ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर, खेमदत्त शर्मा, मनीष तोमर, आशा तोमर, संत राम शर्मा, विनिता ठाकुर, सपना कंबोज, पुष्पा ठाकुर, उर्मिला ठाकुर, नीलम ठाकुर, मृदुला शर्मा, सुदर्शन शर्मा, यशपाल, नरेश कुमार, राहुल, जयप्रकाश, इंद्र सिंह, विजय कुमार, रविंद्र कुमार, राजीव कुमार, पंचायत प्रधान कमलेश भार्गव, एसएमसी प्रधान अशोक कुमार सहित भारी संख्या में गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।