फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन के चौगान मैदान को बना कर रख दिया पार्किंग स्थल

नाहन के चौगान मैदान को बना कर रख दिया पार्किंग स्थल

Tue, 11 Dec 2018 10:41 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
नाहन के चौगान मैदान को बना कर रख दिया पार्किंग स्थल
नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक चौगान मैदान की बेकद्री लगातार जारी है। नगर परिषद इसकी सुंदरता बनाए रखने में लगातार नाकाम हो रही है। नाहन शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बावजूद इसके इस मैदान को पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। मैदान में सरेआम दर्जनों की संख्या में वाहन पार्क किए जा रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

चौगान मैदान में वाहन खड़े करने का मामला नया नहीं है। पहले मैदान में चोरी छिपे वाहन खड़े किए जाते रहे हैं। इस मैदान के गेट कभी कभार रात को वाहनों के लिए चोरी छिपे खोल दिए जाते रहे हैं। लेकिन, अब तो दिन में सरेआम वाहन खड़े किए जाने लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि चौगान मैदान के एक कोने में ही ट्रैफिक पुलिस की गुमटी बनी हुई है, जहां बाकायदा यातायात प्रभारी एवं अन्य स्टाफ कर्मचारी अपनी ड्यूटी देते हैं। लेकिन, उन्हें चौगान में खड़े दर्जनों वाहन दिखाई नहीं दे रहे हैं। शायद यही कारण है कि पुलिस कर्मी अपने स्तर पर अवैध रूप से पार्क किए गए इन वाहनों को यहां से हटाने के प्रति उदासीन बने हुए हैं। ऐसे में नगर परिषद, जिला प्रशासन की अनदेखी तथा पुलिस के उदासीन रवैये के कारण चौगान मैदान की ऐतिहासिकता लगातार समाप्त हो रही है। इससे शहरवासियों में भी भारी रोष है।
विज्ञापन


कया कहते हैं शहरवासी
1. समाजसेवी सुधीर रमौल ने कहा कि चौगान मैदान में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के बावजूद वहां वाहन खड़े हो रहे हैं। प्रशासन और नगर परिषद की अनदेखी से मैदान बरबाद हो रहा है। यहां पार्क होने वाली गाड़ियों को क्रेन से उठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. साहित्यकार नासिर यूसुफजई ने कहा कि चौगान में वाहनों पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद लगातार यहां वाहन पार्क हो रहे हैं। नगर परिषद इसके प्रति उदासीन बनी हुई है जो सही नहीं है। नप को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
3. प्रमोद शर्मा ने कहा कि चौगान में लगातार खड़े हो रहे वाहन कोई छोटी वस्तु नहीं है जो नजर भी न आएं। पुलिस गुमटी भी चौगान में ही बनी है। फिर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है, यह निराश करने वाला है।

3. पूर्व क्रिकेटर रमेश ठाकुर ने कहा कि चौगान मैदान खेलने का स्थान है, लेकिन इसे नगर परिषद की लापरवाही ने पार्किंग स्थल बना दिया है। यहां लगातार वाहन पार्क किए जा रहे हैं, जिस पर अधिकारी कड़ी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि जल्द मैदान में गेट लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed