{"_id":"5bd88a05bdec22697300b78f","slug":"111540917765-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 रुपये में ठिकाने लगेगा घरों का कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 रुपये में ठिकाने लगेगा घरों का कचरा
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ में अब घर-घर से कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। इस योजना को एक नवंबर से शुरू किया जाएगा। सचिव नगर पंचायत राजगढ़ एवं तहसीलदार राजगढ़ विवेक नेगी ने बताया कि रविवार, वाल्मीकि और कबीर जयंती को छोड़कर यहां प्रत्येक घर, दुकान, निजी स्कूलों, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों एवं निजी क्लीनिकों से कूड़ा-कचरा एकत्रित किया जाएगा। यह कूड़ा नगर पंचायत द्वारा प्राधिकृत कर्मचारी द्वारा उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए आवासीय भवन मालिक से 50 रुपये, सभी तरह की दुकानों से 70 रुपये, नाई की दुकान, बेकरी, मीट शॉप, सब्जी और मिठाइयों की दुकानों से 100 रुपये, रेहड़ी फड्डी और ठेला इत्यादि से 20 रुपये, एलआईसी, बैंक परिसर और पेट्रोल पंप संचालक से 100 रुपये, सरकारी कार्यालय, निजी व सरकारी स्कूलों से 100 रुपये लिया जाएगा। ढाबा कैंटीन, फास्ट फूड कार्नर और चाय की दुकानों से 100 रुपये, होटल व कबाड़ी की दुकानों से 200 रुपये लिए जाएंगे। छोटे उद्योग, इंडस्ट्रियल शेडों व कामर्शियल कांप्लेक्सोें सहित प्रेस से 120 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इनके अलावा छात्रावास, पीजी और रेस्तराओं से 150 रुपये तथा मैरिज हाल संचालक से 200 रुपये, मैकेनिक से 150 रुपये, अस्पताल (डिस्पोजेबल वेस्ट) से 200 रुपये तथा आयुर्वेदिक औषधालय, पशु औषधालय और क्लिनिकों से 150 रुपये प्रतिमाह एकत्रित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस योजना में अपना योगदान देना सुनिश्चित करें तथा सूखे एवं गीले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टिबन का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सुझाव और शिकायत हेतु नगर पंचायत के दूरभाष नंबर 01799-220051 पर किसी भी कार्यालय दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।