{"_id":"5bd72f2ebdec22697879be09","slug":"111540828974-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह आठ से शाम आठ बजे तक खुली रहेगी महिमा लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह आठ से शाम आठ बजे तक खुली रहेगी महिमा लाइब्रेरी
Updated Mon, 29 Oct 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक महिमा लाइब्रेरी में विद्यार्थियों और पाठकों की सुविधा को देखते हुए समय सारिणी में बदलाव किया गया है। महिमा लाईब्रेरी अब प्रात: 8 बजे से सांय 8 बजे तक खुली रहेगी। लाइब्रेरी में अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति के उपरांत समय सारिणी बदलाव करने निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही महिमा लाइब्रेरी को ई-लाईब्रेरी बनाना भी विचाराधीन है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को जिला महिमा लाइब्रेरी का दौरा किया और समय सारिणी में बदलाव के संदर्भ में विद्यार्थियों और पाठकों को यह जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में पाठकों के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के सहयोग से नाहन लाइब्रेरी को ई-लाइब्रेरी बनाने के प्रयास भी किए जाएंगे। महिमा लाइब्रेरी में टैब के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा प्रदान करने पर भी विचार किया जा रहा है। लाइब्रेरी परिसर में अतिरिक्त स्थान एवं रीडिंग रूम को विकसित करने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों पर शिक्षा मंत्री से चर्चा की जाएगी। इस मौके पर उप निदेशक उच्च शिक्षा उमेश बहुगुणा, प्रधानाचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन वीना राठौर व शिक्षा विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।