{"_id":"5b1558244f1c1b624d8b49cf","slug":"111528125476-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत का नक्शा बना कर दी पर्यावरण संरक्षण की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत का नक्शा बना कर दी पर्यावरण संरक्षण की सीख
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन के मोनाल ईको क्लब का एक दल रविवार को शैक्षणिक भ्रमण पर गया। दल से जुड़े 100 विद्यार्थी सराहां के क्वागधार ट्रेकिंग क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान जंगल को आग से तबाह होता देख विद्यार्थियों का कोमल मन द्रवित हो उठा। दुखी विद्यार्थियों ने उसी समय मानव श्रृंखला तैयार की। मानव श्रृंखला से भारत का नक्शा बना कर पर्यावरण संरक्षण की सीख दी। सभी छात्रों ने प्राकृतिक संसाधनों को बचाने की शपथ भी ली।
अपने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने भूर सिंह महादेव मंदिर को भी देखा। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोला, क्लब प्रभारी श्रीकांत अकेला, मोहम्मद कय्यूम, आरती सोलंकी, अंजली जसवाल भी मौजूद रहे। शिक्षक भी आग से तबाह हुए जंगल को देखकर दुखी हुए।
उन्होंने लोगों से सूखी पत्तियों को न जलाने की अपील की। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के विभिन्न समूह का नेतृत्व जिया शर्मा, मनीष, मोनाल, अंशिता, मुस्कान, विधान, नमन, विभांशु, आयुषी, साक्षी, अंकिता, हर्षपुरी ने किया।