{"_id":"5ac0efbe4f1c1b95618b4cf9","slug":"111522593726-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के संसोधित फैसले का स्वागत: राजपूत सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट के संसोधित फैसले का स्वागत: राजपूत सभा
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
high court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
राजपूत महासभा पांवटा इकाई की बैठक में सुप्रीम कोर्ट के संशोधित फैसले का स्वागत किया गया। बैठक में धारटीधार समेत विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल किल्लत तथा सीएम के प्रस्तावित सिरमौर दौरे को लेकर मंथन किया गया। बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकने के लिए 3 सदस्यीय भ्रष्टाचार निरोधक समिति का गठन किया गया है।
रविवार को पांवटा विश्राम गृह में राजपूत महासभा पांवटा इकाई प्रधान नरेश चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी अधिनियम में किए गए संशोधन का स्वागत किया है। इस अधिनियम को लागू करने में राजपूत सभा के सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की गई है। इस तरह के मामलों में कई बार निजी द्वेष भावना से भी कुछ झूठे मुकदमों में फंसा दिया जाता था।
बैठक में पांवटा क्षेत्र में बढ़ते नशे के व्यापार और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए समिति का गठन किया है। भ्रष्टाचार निरोधक समिति में डॉ.आरएस परमार, राजेंद्र ठाकुर व धनवीर कपूर को सदस्य बनाया गया है। साथ ही लोगों को आरटीआई अधिनियम के बारे भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर नरेश चौधरी, मोहीराम चौहान, सुनील तोमर, डॉ. आरएस परमार, प्रेमपाल ठाकुर, धनवीर कपूर, राजेश कुमार और शादी राम समेत पांवटा राजपूत सभा सदस्य मौजूद रहे।