फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सूखे का कहर : सिरमौर में लटकी गेहूं की बिजाई

सूखे का कहर : सिरमौर में लटकी गेहूं की बिजाई

Sun, 10 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
सूखे का कहर : सिरमौर में लटकी गेहूं की बिजाई
गरुड़ के छटिया गांव में पावर टिलर से खेत जोतता एक कृषक।  - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जिला सिरमौर में बारिश न होने से किसानों में हाहाकार मच गया है। दिसंबर माह का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है लेकिन बारिश नहीं हो रही। इससे किसान गेहूं की बिजाई नहीं कर पा रहे। जिन किसानों ने बिजाई की है वहां फसल या तो मुर्झाने लगी है या फिर नमी की कमी के कारण बीज अंकुरित ही नहीं हो पा रहे। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि दो-चार रोज के भीतर बारिश न हुई तो इस सीजन की फसल प्रभावित हो सकती है।

गौरतलब है कि किसान 15 नवंबर तक क्षेत्र में गेहूं की बिजाई कर लेते थे लेकिन दिसंबर माह का दूसरा सप्ताह शुरू होने के बावजूद गेहूं की बिजाई पूरी नहीं हो पाई है। अधिकांश क्षेत्रों में बिजाई शुरू भी नहीं हो पाई। वहीं सरसों, तिलहन और दूसरी फसलों पर भी बारिश न होने का असर दिखने लगा है। जिला में पिछले करीब 3 महीने से बारिश नहीं हुई है। अधिकतर इलाके के किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। केवल सिंचित भूमि वाले किसान ही खेतों में गेहूं की बुआई कर रहे हैं लेकिन बारिश पर निर्भर रहने वाले अधिकतर किसान बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


उधर, कृषि उपनिदेशक विद्यासागर ने बताया कि 15 दिसंबर तक बारिश नहीं हुई तो गेेहूं का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इस समय बारिश की नितांत आवश्यकता है।
बॉक्स के लिए---
80 फीसदी इलाके में नहीं सिंचाई सुविघा
गिरिपार क्षेत्र के संगड़ाह, पच्छाद, राजगढ़, कमरऊ, बडवास, दुगाना, शिल्ला, मस्तभोज, जेलभोज व शिलाई क्षेत्र के अनेकों गांवों समेत जिले के 80 फीसदी क्षेत्र की कृषि बारिश पर निर्भर है। वर्षा न होने के कारण गेहूं, जौ व अन्य फसलों की बिजाई का कार्य रुका पड़ा है। बिजाई का समय जैसे-जैसे निकला जा रहा है वैसे-वैसे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें भी गहरी होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के राजीव, सतपाल मान, रमेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह, किशोरी लाल, प्रभुदयाल, आकाश वर्मा आदि किसानों ने बताया कि वह सभी मौसमी वर्षा पर निर्भर हैं। बारिश न होने के कारण वह गेहूं की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि दो चार रोज के भीतर बारिश नहीं हुई तो वह गेहूं नहीं बीज पाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed