फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कांडिया कोटी स्कूल से दो शिक्षक नदारद, जड़ा ताला

कांडिया कोटी स्कूल से दो शिक्षक नदारद, जड़ा ताला

Mon, 04 Dec 2017 10:25 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
कांडिया कोटी स्कूल से दो शिक्षक नदारद, जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला कांडिया-कोटी में दो अध्यापकों व जलवाहक के नदारद रहने पर स्कूल प्रबंधन समिति व ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। इसकी सूचना प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी को दी। बीईईओ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को मनाकर स्कूल का ताला खुलवाया। साथ ही नदारद अध्यापक व जलवाहक के हाजिरी रजिस्टर पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगाकर जल्द कार्रवाई की आश्वासन भी दिया।


जानकारी के अनुसार सोमवार को जब कोटी गांव के ग्रामीणों ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला कांडिया-कोटी के प्रांगण में स्कूल के बच्चों को खेलते देखा तो ग्रामीणों ने अध्यापकों के बारे में पूछा। बच्चों ने ग्रामीणों को बताया कि गुरुजी 3-4 दिनों से स्कूल ही नहीं आए हैं।
विज्ञापन


इस पर कोटी गांव के ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा।
स्थानीय ग्रामीण सुरेंद्र सिंह राणा, साधूराम राणा, एसएमसी अध्यक्ष राजूराम, विक्रम सिंह राणा, फकीर चंद सहित एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीण स्कूल पहुंचे और स्कूल में ताला जड़ने के बाद मामले की सूचना प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी शिलाई को दी। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग व नदारद अध्यापकों के प्रति रोष प्रकट करते हुए बताया कि स्कूल में दो अध्यापक और एक जलवाहक तैनात हैं लेकिन तीनों नदारद मिले। इसके बाद बीईईओ स्कूल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्कूल का ताला खुलवाया। ताला खोलने पर हाजिरी रजिस्टर से पता चला कि स्कूल में तैनात एचटी तीन दिन, पेट शिक्षक व जलवाहक एक-एक दिन नदारद हैं। तीनों के हाजिरी रजिस्टर में बीईईओ ने प्रश्नवाचक चिन्ह लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी शिलाई सुंदर सिंह वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अध्यापकों का नदारद रहना बड़े खेद का विषय है। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा लगाए ताले खुलवा दिए हैं। आगामी कार्रवाई तक केंद्र विद्यालय कंडियारी से एक अध्यापक प्रतिनियुक्ति पर तैनात कर दिया है। साथ ही नदारद रहे शिक्षकों व जलवाहक को कारण बताओ नोटिस भेज दिए हैं। उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने वाले इन शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed