{"_id":"5a2165fd4f1c1b4e718b6ae7","slug":"111512138237-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंदपुर दवा इकाई में मजदूर यूनियन का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंदपुर दवा इकाई में मजदूर यूनियन का धरना प्रदर्शन
Updated Fri, 01 Dec 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंदपुर दवा इकाई में मजदूर यूनियन का धरना प्रदर्शन
23 नवंबर को इकाई ने बिना नोटिस हटाए 17 कामगार
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
एक सप्ताह बाद भी गोंदपुर दवा इकाई व कामगार यूनियन विवाद जारी है। 23 नवंबर को दवा इकाई ने बिना पूर्व नोटिस के 17 कामगारों का गेट बंद करके हटा दिया था जिसके बाद से मजदूर यूनियन का धरना प्रदर्शन जारी है।
मजदूर यूनियन के प्रधान सादिक अली, महासचिव सुनील कुमार व कोषाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि बिना पूर्व नोटिस मजदूर हटाना श्रम कानून का उल्लंघन है। अब इकाई बाहरी कामगारों को जबरदस्ती कार्य पर लगा रही है। ठेकेदारों के माध्यम से बाहरी राज्यों से मजदूर गाड़ियों में भर कर लाए जा रहे हैं। अवैध तरीके से इकाई में कार्य करवाया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन की शिकायत एसडीएम पांवटा, श्रम अधिकारी नाहन, एसपी नाहन व डीएसपी पांवटा से कर दी है।
-------------------
सुरेश तोमर
...