{"_id":"59ef47974f1c1b65548b8f4f","slug":"111508853655-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टेंड पर धूल के गुबार, टिकना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टेंड पर धूल के गुबार, टिकना मुश्किल
Updated Tue, 24 Oct 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)।जनपद सिरमौर का मुख्य बस स्टैंड नाहन इन दिनों धूल के गुबार से वाहन चालकों व यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बस स्टैंड पर पहुंचते ही पूरा बस अड्डा मिट्टी व धूल के आगोश में समा रहा है। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है बल्कि बसों के इंतजार में बैठे यात्री भी परेशान हैं।
बस स्टैंड परिसर का कुछ हिस्सा पक्का है लेकिन बरसात के चलते परिसर के साथ हुई खुदाई के कारण सारी मिट्टी व रेत जमा हो गई है। अभी तक मिट्टी व रेत को परिसर से साफ करने की जहमत न तो बस स्टैंड प्रशासन ने उठाई है और न ही निर्माणाधीन कार्य के लिए खुदाई कराने वाले विभाग ने। बताया जा रहा है कि बरसात के समय बस स्टैंड के साथ सटे क्षेत्र में आईपीएच विभाग ने स्टोरेज टैंक के निर्माण के लिए खुदाई का कार्य करवाया था।
टैंक में अभी फर्श डालने का कार्य शेष है लेकिन बरसात के कारण इस क्षेत्र से बस स्टैंड परिसर में मिट्टी व रेत बहकर जमा हो गई। बस स्टैंड प्रबंधन की ओर से भी इस बारे में संबंधित विभाग को भी अवगत कराया गया है लेकिन परिसर में सफाई कार्य को अंजाम नहीं दिया गया है। परिसर में बसों के आवागमन के दौरान खड़ी बसें धूल की चपेट में आ रही हैं। वहीं यात्रियों के लिए बसों का इंतजार करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
उधर, बस स्टैंड प्रभारी रमेश धीमान ने बताया कि टैंक निर्माण के दौरान यहां सारी मिट्टी व रेत जमा हो गई। इस बारे संबंधित विभाग को भी अवगत करवाया गया है। टैंक का फर्श न डलने के कारण अभी मिट्टी को बाहर नहीं किया जा रहा है। वहीं, आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि जल्द ही टैंक का फर्श डाला जाएगा।
बाक्स---
बेसहारा पशुओं का जमावड़ा
बस स्टैंड परिसर में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगना भी आम बात हो गई है। इससे परिसर में गंदगी का साम्राज्य भी बना हुआ है। कई बार यह पशु बसों के आवागमन में भी बाधा पैदा कर रहे हैं। यात्रियों ने मांग की है कि परिसर में बेसहारा पशुओं को ओ से रोका जाए।