फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   11 new corona case found in sirmaur district on tuesday 30 august 2022

सिरमौर में कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले, 16 लोग हुए स्वस्थ

Tue, 30 Aug 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
11 new corona case found in sirmaur district  on tuesday 30 august 2022
11 new corona case found in sirmaur district on tuesday 30 august 2022
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले आए हैं। जबकि 16 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में 77 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 339 सैंपलों की जांच की गई।
विज्ञापन

इनमें से 11 लोग संक्रमित जबकि 328 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। आरटीपीसीआर के तहत 77 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के अंतर्गत जांचे गए 262 सैंपलों में से आठ सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने 11 नए मामले आने की पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

---
831 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में मंगलवार को 831 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में टीकाकरण के लिए 20 केंद्र स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूस्टर डोज के अलावा 20 लोगों ने दूसरी और 11 ने कोविशील्ड की पहली डोज लगवाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि सिरमौर जिले में अब तक 1,17,217 लोगों को बूस्टर डोज विभाग की ओर से लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed