फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   108 kudiye gaytri maha yaGya begin in ponta

पांवटा में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

Fri, 22 Apr 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 22 Apr 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के माध्यम से पांवटा में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू हो गया है। शुक्रवार को कार्यक्रम के मुुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनमोहन शर्मा व निदेशक त्रिरुपति ग्रुप ज्ञान चंद गोयल ने विधिवत शुभारंभ किया। पांवटा नगर पालिका मैदान में महायज्ञ 24 अप्रैल तक चलेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को शांतिकुंज से पहुंची बहनों श्यामा, मीनाक्षी, अरुंधती, ऋचा व लक्ष्मी ने गायत्री महायज्ञ, संस्कार, संगीत प्रवचन, आरती, भव्य दीप व गायत्री यज्ञ पूर्णाहुति के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने श्रीगणेश, सरस्वती, लक्ष्मी व महामृत्युंजय मंत्र पाठ किया। कहा कि शिव समस्त संसार का पालनहार है। तीन नेत्रों वाले शिव की हम आराधना करते हैं। विश्व सुरभि फैलाने वाले भगवान शिव हमें मृत्यु से मुक्ति दिलाए और मोक्ष प्रदान करे। गायत्री परिवार प्रतिनिधियों सालिग राम अत्री, ओइंद्र, गीता राम शर्मा व दीनदयाल ने कहा कि महायज्ञ के दौरान पूजा अर्चना, भजन कीर्तन व देवी-देवताओं के जयकारे लगाए। महायज्ञ में एडीसी सिरमौर मनमोहन शर्मा, एसडीएम पांवटा एचएस राणा, पांवटा प्रेस क्लब अध्यक्ष आरपी तिवारी, पूर्व सिरमौर माइन संघ अध्यक्ष चतर सिंह तोमर, एमएल खुराना समेत व नैन सिंह तोमर दंपति ने महायज्ञ में पूर्णाहुति डाली। कार्यक्रम आयोजन विचार क्रांति के उद्घोषक एवं पोषण युग ऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा की ओर से संस्थापित अखिल भारतीय गायत्री परिवार पांवटा के माध्यम से हो रहा है।
विज्ञापन

 बाक्स....
एसडीएम पांवटा एचएस राणा, उद्यमी ज्ञान चंद गोयल, सालिग राम अत्री, नेहा शर्मा व रीता अत्री का शुक्रवार को जन्म दिवस था। महायज्ञ कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत जन्म दिवस संस्कार हुआ। गीता राम शर्मा ने कहा कि सभी संस्कार वैदिक संस्कार रीति से निशुल्क संपन्न किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed