फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   105 rehdi and fadi owners are not verifide with police in ponta sahib

बिना पुलिस सत्यापन के मिले बाहरी राज्यों के 105 रेहड़ी फड़ी वाले

Tue, 24 May 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
105 rehdi and fadi owners are not verifide with police in ponta sahib
पांवटा बाजार में रेहड़ी फड़ी चलाने वाले संचालकों की वेरिफिकेशन के दौरान मौजूद तहसीलदार व नप के क? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रशासन, पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने पांवटा शहर में ंसत्यापन (वैरिफिकेशन)अभियान चलाया। सोमवार को तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री व ईओ अजमेर ठाकुर की अगुवाई में रेहड़ी फड़ी वालों की पुलिस सत्यापन की गई। इस दौरान करीब 105 ऐसे रेहड़ी-फड़ी संचालक मिले जिनकी कोई पुलिस सत्यापन नहीं हुई थी। इनको जरूरी पुलिस सत्यापन, औपचारिकता व प्रक्रिया पूरी करवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बता दें कि स्थानीय संगठनों ने बाहरी राज्यों से पांवटा क्षेत्र में कार्य करने वालों की सत्यापन करवाने का आग्रह स्थानीय प्रशासन से किया था जिससे दूसरे राज्यों से किसी अपराधी और आपराधिक प्रवृत्ति के छिपने व शांत माहौल को बिगाड़ने की आशंका को कम किया जा सके। इसके बाद एसडीएम पांवटा साहिब ने टीम गठित की। इसमें तहसीलदार पांवटा, एसएचओ पांवटा, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक, कार्यकारी अधिकारी पांवटा, आरटीओ नाहन व पंचायती क्षेत्रों के लिए बीडीओ पांवटा को शामिल किया।
विज्ञापन

सोमवार को तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री, कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बाहरी राज्यों से पांवटा में काम करने वाले रेहड़ी फेहड़ी, आइसक्रीम, रेडीमेड कपड़ों समेत अन्य दुकानों के संचालकों की पुलिस सत्यापन शुरू कर दी। इस अभियान में टीम ने बद्रीपुर से लेकर शमशेरपुर और मुख्य बाजार में करीब 157 से अधिक बाहरी लोगों के दस्तावेज व आधार कार्ड जांचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बिना पुलिस सत्यापन के करीब 105 व्यापारी मिले। इनके पास नगर परिषद की अनुमति भी नहीं थी। तहसीलदार ने सभी रेहड़ी फड़ी वालों को पुलिस सत्यापन की अनिवार्यता के बारे में बताया गया। तहसीलदार पांवटा साहिब वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संयुक्त टीम का सत्यापन अभियान जारी रहेगा।
-------सुरेश--तन्हा

पांवटा साहिब में रेहड़ी फड़ी चलाने वाले संचालकों की वेरिफिकेशन करती पुलिस, नप अधिकारी व कर्मी। स?

पांवटा साहिब में रेहड़ी फड़ी चलाने वाले संचालकों की वेरिफिकेशन करती पुलिस, नप अधिकारी व कर्मी। स?- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed