{"_id":"5b8eb258867a554836273264","slug":"101536078424-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ युवाओं ने किया जंग का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ युवाओं ने किया जंग का ऐलान
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के खिलाफ युवाओं ने किया जंग का एलान
कफोटा के पभार में युवा सेवा समिति का गठन
गांव के विकास कार्यों पर भी रखेंगे पैनी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। शिलाई विस क्षेत्र की कफोटा पंचायत के पभार गांव के युवाओं ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर जंग का एलान कर दिया है। इसके लिए युवा सेवा समिति का भी गठन किया गया है। युवा सेवा समिति ने क्षेत्र के युवाओं और बच्चों को नशे की चपेट में आने से बचाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इसके अलावा गांव के विकास कार्यों पर पैनी नजर रखने की प्रतिबद्धता दोहराई, जिससे विकास कार्य समय पर और अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ किए जाएं। पभार गांव के युवाओं की संयुक्त बैठक स्थानीय गांव में आयोजित हुई। इस दौरान युवा सेवा समिति पभार का गठन किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि समिति से जुड़ा हर सदस्य क्षेत्र में चल रहे नशे के अवैध कारोबार को खत्म करने की निर्णायक लड़ाई लड़ेगा। सतपाल चौहान को युवा सेवा समिति पभार का अध्यक्ष चुना गया। अनिल चौहान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। जवाहर सिंह को सचिव, बचन सिंह को कोषाध्यक्ष, परवीन ठाकुर और विनोद सिंह को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा दर्जनों युवाओं को सदस्य बनाया गया। समिति के प्रधान सतपाल चौहान ने कहा कि नशे के साथ वे सभी गांव के विकास कार्यों पर भी नजर रखेंगे। प्रेस सचिव परवीन ठाकुर और विनोद सिंह ने कहा कि समिति क्षेत्र में खेलों को भी बढ़ावा देगी।