{"_id":"5b7c40f942c792464e176892","slug":"101534869753-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनते नदी-नालों के पास न जाएं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनते नदी-नालों के पास न जाएं लोग
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। 22 और 24 अगस्त को भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन की ओर से लोगों को नदी-नालों के समीप न जाने के निर्देश दिए हैं, जिससे संभावित खतरे से बचा जा सके। उपायुक्त ललित जैन ने जिले के नदी-नालों के समीप रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे भारी वर्षा और बाढ़ की स्थिति में नदी-नालों के समीप न जाएं। डीसी ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन समिति की ओर से जिले में किसी भी आपदा से निपटने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान छुट्टी पर न जाएं। बल्कि, भारी वर्षा और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए श्रम शक्ति और मशीनरी को तैयार रखें। राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसी भी आपातकाल स्थिति में जान-माल को हुए नुकसान से संबंधित प्रभावित परिवार को तुरंत मुआवजा और उनके पुनर्वास का प्रबंध करें। लोगों की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति आपात स्थिति में टॉल फ्री नंबर 1077 पर सहायता के लिए संपर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त जिले के सभी एसडीएम, तहसील और विकास खंड कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। डीसी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वे जिले में भू-स्खलन से बंद हो रही सड़कों को युद्धस्तर पर बहाल करने के लिए प्रभावी पग उठाए जाएं, जिससे विशेषकर किसानों को अपनी नकदी फसल मंडियों तक पहुंचाने में कोई असुविधा न हो। भू-स्खलन संवेदनशील स्थलों पर स्थायी प्रबंधन के लिए भी प्रभावी पग उठाएं और ऐसे स्थलों पर जेसीबी इत्यादि तैनात रखें। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण विद्युत लाइनें टूट गई हैं, उनकी तुरंत मरम्मत करके संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। साथ ही आईपीएच विभाग वर्षा और बाढ़ से प्रभावित पेयजल योजनाओं का युद्घस्तर पर मरम्मत का कार्य करे, जिससे लोगों को असुविधा न झेलनी पड़े।
विज्ञापन