फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बाइक-स्कूटी में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

बाइक-स्कूटी में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 10 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बाइक-स्कूटी में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
demo pic
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा कालाअंब एनएच-7 मार्ग पर धौलाकुआं के समीप शुक्रवार दोपहर को एक बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। माजरा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धौलाकुआं में एक कंपनी में कार्यरत कामगार दोपहर के समय पास के एक मंदिर में आयोजित भंडारे में जा रहे थे। ग्राम कोदेवाला निवासी हितेश (24) पुत्र मदन सिंह की बाइक (एएफ) पर पीछे मुरारी (22) पुत्र राजा राम निवासी गांव बोदियां कलां जिला लखीनपुर यूपी और मामराज (40) पुत्र बली राम निवासी गांव रूखड़ी तहसील व थाना नाहन जिला सिरमौर बैठे थे। स्कूटी (एचपी-17डी-0302) पर अनुज कुमार (20) पुत्र अवदेश यादव निवासी गांव बोदियां कलां जिला लखीनपुर यूपी के पीछे एक अन्य व्यक्ति सवार था। बाइक आगे आगे चल रही थी, जबकि स्कूटी चालक पीछे चल रहा था। मंदिर के पास बाइक चालक ने जैसे ही अपना बाइक सड़क की दूसरे तरफ मोड़ा तो इस बीच पीछे से आ रहे स्कूटी ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल सभी लोगों को तुरंत पांवटा अस्पताल ले जाया गया। एसएमओ पांवटा अस्पताल डॉ. कमाल पाशा ने कहा कि हादसे में गंभीर रूप से घायल मामराज (40) ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि घायल मुरारी, अनुज कुमार और हितेश
विज्ञापन

़का सिविल अस्पताल पांवटा में उपचार चल रहा है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि सड़क हादसे में मामराज (40) निवासी रुखड़ी नाहन की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। माजरा थाना पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed