{"_id":"5b1d41514f1c1ba86e8b7574","slug":"101528643921-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर में 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर में 1
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
सतगुरु माता संविदर हरदेव जी महाराज के आदेशानुसार संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने रविवार को संत निरंकारी भवन नाहन में रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस पांचवें रक्तदान शिविर में हर आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। शिविर में 180 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस दौरान डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि रक्तदान एक महादान है जिससे किसी व्यक्ति की जिन्दगी को बचाया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त से तीन व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने निरंकारी मिशन से जुड़े लोगों के उत्साह व श्रद्धा भावना की प्रशंसा भी की।
संत निरंकारी मंडल चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज केके कश्यप ने बताया कि इस वर्ष 22 शिविर लगाने का लक्ष्य रखा है। यह शिविर निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के दिए गए आदेश की पालना कि ‘खून नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए...’ के अनुसार लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस शिविर में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से आई टीम ने अपने सेवाएं दीं जिसमें डॉ. विक्टर रजिस्ट्रार और सरकारी मेडिकल कॉलेज नाहन की टीम डॉ. निशि जसवाल असिस्टेंट प्रोफेसर ब्लड बैंक शामिल रहीं।
नाहन मंडल की संयोजक कौशल्या अग्रवाल ने राजीव बिंदल, जोनल इंचार्ज केके कश्यप, एसएल बासी क्षेत्रीय संचालक संत निरंकारी सेवादल, रक्तदाताओं और समूची साध संगत का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला भाजपा समिति के अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, अध्यक्ष नप अनिता शर्मा, संत निरंकारी मिशन की संयोजक कौशल्या अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सीया राम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
---