{"_id":"5aad21b84f1c1bbf088b5c90","slug":"101521295800-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस के प्रभाव से नहीं चल रहीं भाजपा शासित सरकारें : कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस के प्रभाव से नहीं चल रहीं भाजपा शासित सरकारें : कश्यप
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को भाजपा युवा मोर्चा धरातल पर उतारेगा। बूथ स्तर पर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं व विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया जाएगा ताकि ग्रामीण खासकर किसान विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने नाहन में केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए इंपलीमेंटेशन ऑफ सेंटर पॉलिसी एवं प्रोग्राम...विषय पर आयोजित युवा मोर्चा के सम्मेलन के बाद पत्रकार वार्ता में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पर आरएसएस का कोई प्रभाव नहीं है। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा शासित सरकारें नीतियों व आदर्शों को ध्यान में रखकर चल रही हैं। भाजपा राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ने वाले आरएसएस के साथ है। ऐसे मामलों में बीजेपी भी आरएसएस से प्रेरणा लेती है और अच्छी प्रेरणा किसी से भी ली जा सकती है।
सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही गरीब लोगों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस योजना शुरू कर रही है। इस योजना के तहत पात्र लोगों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार द्वारा 2022 तक किसानों की आए दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को अपने उत्पाद सीधे बेचने के लिए ईनेम वेबसाइट शुरू की गई है। इससे पहले सांसद ने जिला स्तरीय भाजयुमो सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि आम लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए हैं। अब मंडल स्तर पर कार्यक्रम होंगे जिसमें युवा गांव-गांव तक केंद्र की योजनाएं पहुंचाएंगे। युवा लोगों को इन योजनाओं का फायदा उठाने के लिए भी प्रेरित करेंगे। बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष कुलदीप राणा की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी विषय ठाकुर, मीडिया प्रभारी दिनेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता साकेश समेत पांचों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।