{"_id":"5aabd0434f1c1bb9758b5ae8","slug":"101521209411-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र मेलों के लिए सजे सिरमौर के मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र मेलों के लिए सजे सिरमौर के मंदिर
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
navratra
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब / संगड़ाह(सिरमौर)।
चैत्र नवरात्रों की तैयारियां जिला सिरमौर में जोर शोर से चल रही हैं। 18 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रों के लिए जिला के सभी देवालय सजने लगे हैं। उत्तर भारत की शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी त्रिलोकपुर तथा भंगाइणी मंदिर में नवरात्र की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। त्रिलोकपुर मंदिर में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यहां जिला प्रशासन ने सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए हैं।
नवरात्र मेले के दौरान यहां हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नारियल फोड़ने तथा तूड़ी या भूसे के वाहन पर भी प्रतिबंध लग चुका है। उधर, भंगाइणी मंदिर को भी नवरात्र पर्व के लिए लड़ियों से सजा दिया है। लोगों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों का भी प्रतिबंध कर दिया है। द्राविल के महासु मंदिर, बढोल के बिजाई माता मंदिर व पंजाह के कुचियाट माता मंदिर को भी नत्ररात्र पर्व के लिए विशेष रूप से सजाया गया है।
बता देें कि त्रिलोकपुर की शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी में जहां रविवार से मेला भी आयोजित होगा। वहीं मंदिर परिसर में रोज विशाल भंडारे भी आयोजित किए जाएंगे। भंगाइणी मंदिर में भी आठ दिन तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंगाइणी मंदिर के प्रबंधक मोहर सिंह राणा ने कहा कि नवरात्रों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षा गार्डों की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, जिला दंडाधिकारी ललित जैन ने कहा कि त्रिलोकपुर में माता बाला सुंदरी मंदिर में हर वर्ष लगने वाले मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पुलिस सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों, पार्किंग, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। मंदिर में नारियल फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान पूरे उत्तर भारत से आने वाले श्रद्धालुओं को समुचित सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।