फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सतौन ट्रक ऑपरेटरों ने बढ़ाया 4.25 फीसदी मालभाड़ा

सतौन ट्रक ऑपरेटरों ने बढ़ाया 4.25 फीसदी मालभाड़ा

Mon, 15 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
सतौन ट्रक ऑपरेटरों ने बढ़ाया 4.25 फीसदी मालभाड़ा
द‌िल्ली सरकार ने वसूला 787 करोड़ ग्रीन टैक्स - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)।
सतौन ट्रक ऑपरेटर सोसायटी ने मालभाड़े में 4.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी सोसायटी ने एक साल बाद की है। सोसायटी ने इससे पहले जनवरी 2017 में मालभाड़े में बढ़ोतरी की थी।

एक साल के औसतन डीजल के रेट में बढ़ोतरी को देखते हुए ऑपरेटरों ने भाड़ा बढ़ाने का फैसला लिया। उद्योगपतियों को विभिन्न स्टेशनों के लिए अब अतिरिक्त भाड़ा देना होगा। 4.25 फीसदी बढ़ोतरी के बाद सबसे नजदीक के स्टेशन पर 243 और दुर्गम स्टेशन के किराये में 872 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 15 जनवरी से यह भाड़ा लागू हो गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले सोसायटी ने 2 जनवरी 2017 को मालभाड़े में लगभग 2 फीसदी से कम की बढ़ोतरी की थी। उस समय डीजल के दाम 58.40 प्रति लीटर थे। 14 जनवरी को यह दाम 61.14 प्रति लीटर हो गया है। एक साल में लगभग डीजल की कीमत में 3.26 प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। सतौन ट्रक सोसायटी और लघु उद्योगों के बीच एक मापदंड तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत तेल के दाम में दो रुपये प्रति लीटर डीजल के दाम बढ़ने या घटने पर मालभाड़ा भी घटाया व बढ़ाया जाता है।
सोसायटी के अध्यक्ष सतीश चौहान ने बताया कि मालभाड़ा दोनों पक्षों की आपसी सहमति से बढ़ाया गया है। यदि भविष्य में डीजल के दाम घटते हैं यो मालभाड़ा घटा दिया जाएगा। किराया बढ़ने से उद्योगों को 20 से 40 रुपये प्रति मीट्रिक टन का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
-------
बॉक्स के लिए----
मालभाड़ा प्रति 9 मीट्रिक टन
स्टेशन पुराना भाड़ा नया भाड़ा अंतर
अंबाला 9440 9841 401
बहादुरगढ़ 13491 14065 573
बरोटीवाला 9892 10313 420
फिरोजाबाद 20517 21389 872
हरिद्वार 7541 7861 320
कालाअंब 5711 5954 243
रुड़की 8447 8806 359
दिल्ली 15388 16042 654
लुधियाना 12672 13211 539
राज पाल शर्मा-------------------संजय भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed