फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जनता की नब्ज नहीं भांप सके चौधरी किरनेश जंग

जनता की नब्ज नहीं भांप सके चौधरी किरनेश जंग

Tue, 19 Dec 2017 10:58 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
जनता की नब्ज नहीं भांप सके चौधरी किरनेश जंग
ईवीएम की हैक‌िंग - फोटो : सोशल मीड‌िया
सुरेश तोमर
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
वर्ष 2012 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पांवटा विस सीट पर कब्जा जमाने वाले चौधरी किरनेश जंग जनता की नब्ज नहीं भांप पाए। अपनी बिरादरी में भाजपा नेता पहले ही मजबूत रहे हैं। इस बार पांवटा शहरी क्षेत्र और आंजभोज क्षेत्र ने भी खूब कमल खिलाया है। इसके चलते भाजपा ने प्रचंड बढ़त से जीत दर्ज की है। वर्ष 2012 के चुनाव में किरनेश जंग को 45 बूथों से लीड मिली थी। इस बार लीड केवल 16 ही बूथों तक सिमट गई।


अपनी पंचायत भाटांवाली में भी किरनेश जंग को लीड नहीं मिल सकी।
भाजपा प्रत्याशी ने पिछली बार अपनी हार से सबक लिया। हर बूथ पर अपनी स्थिति को मजबूत कर 80 बूथों पर शानदार ढंग से बढ़त ली। भाजपा की रणनीति का हिस्सा अपना बूथ सबसे मजबूत रंग लाया। बताते चलें कि वर्ष 2012के विधानसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय किरनेश जंग ने 790 मतों से जीत दर्ज की थी। तब भाजपा सरकार में सीपीएस रहे सुखराम चौधरी को हरा कर विधायक बनेे। उस दौरान पांवटा क्षेत्र में 94 मतदान केंद्र थे।
विज्ञापन



निर्दलीय प्रत्याशी ने 45 पोलिंग बूथों पर लीड ली। जबकि, भाजपा के प्रत्याशी को 36 बूथों पर बढ़त मिल सकी थी। इस बार पांवटा विस चुनाव-2017 में कुल 96 मतदान केंद्र थे जिसमें भाजपा के प्रत्याशी सुखराम चौधरी नेे 80 बूथों पर बढ़त प्राप्त कर चौंका दिया। इस बार, कांग्रेस टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे किरनेश जंग को केवल गुलाबगढ़, किरतपुर भगवानपुर, सूरजपुर, भाटांवाली, अमरकोट, हीरपुर टोहाना-1, हीरपुर टोहाना -2, मोहकमपुर नवादा-1, नवादा-2, गोरखूवाला, श्यामपुर, कुलथीना, नघेता, बढ़ाणा, भगानी-5 व गोजर अडेन पोलिंग बूथों सेे ही बढ़त मिल सकी। वह अपनी गृह पंचायत और शहरी क्षेत्र की बढ़त को भी बरकरार नहीं रख पाए। शहरी क्षेत्र से किरनेश जंग को पिछली बार करीब डेढ़ हजार की लीड मिली थी। इस बार भाजपा प्रत्याशी को दो हजार से अधिक की लीड मिली है। गिरिपार के आंजभोज क्षेत्रों से भी करीब एक हजार से अधिक की बढ़त के चलते भाजपा प्रत्याशी ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पांवटा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पांवटा विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जनता की नब्ज नहीं टटोल सके। हर क्षेत्र, वर्ग, शहर से गांव तक विकास किया गया था। विस चुनाव में हार के कारणों पर मंथन होगा। भाजपा के सुखराम चौधरी व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछली हार से सबक लिया गया। इसलिए अपना बूथ सबसेे मजबूत रणनीति पर कार्य किया गया जिसके चलते रिकार्ड तोड़ 12619 मतों से जीत दर्ज हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed