{"_id":"5a2a9bc84f1c1b4e718b8017","slug":"101512741832-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप ने पंचायत स्तर पर गौ सदन निर्माण की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप ने पंचायत स्तर पर गौ सदन निर्माण की उठाई मांग
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
गाय का बछड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब(सिरमौर)।
विश्व हिंदू परिषद की प्रचंड युवा शक्ति बजरंग दल सिरमौर ने पांवटा प्रखंड में शौर्य दिवस मनाया। पांवटा के कुंडियो स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने पंचायत स्तर पर गौ सदन निर्माण की मांग उठाई।
बजरंग दल के जिला संयोजक रवि रोजा व प्रखंड संयोजक किशोरी लाल ने विहिप के जिला मंत्री दीपक भंडारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रहित एवं धर्महित के लिए हम सबको एक होकर कार्य करना होगा। इस दौरान प्रदेश में हो रही गौवंश तस्करी, धर्मांतरण की घटनाएं व लव जिहाद के विषय में भी विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के माननीय उच्च न्यायालय ने सरकार को प्रत्येक पंचायत में गौ सदनों के निर्माण के आदेश दिए थे लेकिन सिरमौर में अभी तक इस विषय में कोई भी ठोस कार्य नहीं किया गया है। इसके संबंध में जिला सिरमौर में भी प्रखंड स्तर पर समितियां गठित करने की योजना बनाई गई है। समितियां इस विषय को लेकर कोई ठोस योजना बनाकर इस कार्य में ढिलाई बरतने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की योजना बनाएंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विहिप बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री हनुमान चालीसा पाठ महाआरती का भी भव्य रूप से आयोजन किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं व संतों को प्रसाद वितरण पर जलपान करवाया गया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला मार्गदर्शक मंडल के संत रामसेवक दास महाराज, जिला गौरक्षा प्रमुख बजरंग दल संदीप चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष विहिप सुरेश चौधरी, विहिप गौरक्षा प्रमुख गोविंद शर्मा, सह कार्यालय प्रमुख प्रतीक गुप्ता, राजेश शर्मा, प्रखंड संयोजक बजरंग दल किशोरी लाल, प्रखंड सह संयोजक बजरंग दल आकाशदीप, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल रिंकू चौधरी, प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख शुभम चौधरी, ग्राम संयोजक प्रदीप कुमार खुशहाल सिंह, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, अमन चौधरी विजय चौधरी अमित कुमार मुकेश कुमार, विजय चौधरी कुणाल कुमार, तुषार अमित चौधरी व तुषार समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।