{"_id":"5a2009404f1c1b001c8b605f","slug":"101512048960-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्दवा लाइम स्टोन का निरीक्षण करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्दवा लाइम स्टोन का निरीक्षण करने पहुंची टीम
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतौन (सिरमौर)। खान सुरक्षा महानिदेशालय गाजियाबाद के तत्वावधान में 5 राज्यों में 26वां खान सुरक्षा सप्ताह चल रहा है। इसके तहत खान सुरक्षा सप्ताह की 6 टीमें अलग-अलग खानों का निरीक्षण कर रही हैं। बुधवार को जय सिंह ठाकुर एंड संस की बल्दवा लाइम स्टोन का निरीक्षण किया गया। तीन सदस्यीय टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से खान का निरीक्षण किया।
टीम के कन्वीनर एसबी चतुर्वेदी की अगुवाई में टीम ने निरीक्षण किया। इसमें दो अन्य सदस्य विजय कुमार तिवारी और केदारेश्वर मिश्रा शामिल रहे। बल्दवा खान के एजेंट आरपी तिवारी और खान प्रबंधक अशोक दास ने शॉल व टोपी पहनाकर स्वागत किया। 25 नवंबर से चल रहा सुरक्षा सप्ताह एक दिसंबर तक चलेगा। 2 दिसंबर को चंडीगढ़ में समापन समारोह होगा। इसमें विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। सुरक्षा सप्ताह में 5 राज्यों की 82 खानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसमें 3 श्रेणी पूर्ण मशीनीकृत, अर्ध मशीनीकृत, मैनुअल के अलावा एक भूमिगत खान का निरीक्षण किया जा रहा है। कन्वीनर चतुर्वेदी ने खान कामगार को सुरक्षा, स्वच्छता और स्वस्थ रहने की सलाह दी। उन्होंने श्रमिकों को खान पर सुरक्षा संबंधित उपकरणों को अपनाने की सलाह दी। इस दौरान संबंधित दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया गया।