फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   100 bed facility will be provided in rajgargh hospital sirmaur-said dr sehjal

राजगढ़ अस्पताल में जल्द होगी 100 बिस्तरों की व्यवस्था: डॉ: सहजल

Sat, 16 Apr 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
100 bed facility will be provided in rajgargh hospital sirmaur-said dr sehjal
राजगढ़ बैसाखी मेले के समापन अवसर पर स्मारिका का विमोचन करते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल। संव? - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। नागरिक अस्पताल राजगढ़ को 100 बिस्तरों वाला अस्पताल बना दिया गया है। इसमें शीघ्र ही बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी सरकार शीघ्र तैनाती करेगी। यह बात स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने शनिवार को राजगढ़ में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेले के समापन के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए की।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को मेले की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पेंशन की आयु 60 वर्ष करके बुजुर्गों को सम्मान दिया है। सरकार ने आयुष्मान, हिमकेयर, सहारा योजना, बेसहारा लोगों को सहायता देने का कार्य किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र को स्वास्थ्य की दृष्टि से अव्वल बनाने का प्रयास करेगा। राजगढ़ सिविल अस्पताल में नया भवन बनाया जाएगा। मेला समिति ने पद्मश्री विद्यानंद सरैक और डॉ. जगतराम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मेले की स्मारिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम यादविंद्र पाल, डीएसपी भीष्म ठाकुर, तहसीलदार कपिल तोमर, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, भाजपा नेता संजीव कश्यप, प्रताप ठाकुर, सतीश ठाकुर, पृथ्वीराज ठाकुर, सुनील शर्मा, सुरेश ठाकुर, राजपाल ठाकुर, बलदेव कश्यप, निहाल रपटा, जयप्रकाश, नवीन शर्मा व कपिल ठाकुर उपस्थित थे।
---
सवर्ण समाज के युवाओं ने लगाए गो बैक के नारे
मेले के समापन कार्यक्रम के लिए जब मंत्री का काफिला आ रहा था तो सब्जी मंडी के पास सवर्ण समाज के युवाओं ने काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं ने डॉ. राजीव सहजल गो बैक, रीना कश्यप और सुरेश कश्यप गो बैक, तानाशाही नहीं चलेगी आदि नारे लगाए। हालांकि पुलिस ने युवाओं की तरफ पहले ही वाहन लगाकर व सुरक्षा कड़ी कर दी थी। सुरेश कश्यप काफिले में शामिल नहीं थे लेकिन युवाओं ने उनके खिलाफ भी नारेबाजी की।

--
विधायक ने नहीं की कोई मांग
ऐसा पहली बार हुआ जब मेले में आए मुख्यातिथि राजीव सहजल से न तो विधायक ने कोई मांग की और न ही उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कोई घोषणा की।
---
मेले के समापन समारोह में नहीं पहुंचे सांसद
मेला समिति ने समापन समारोह के दो मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल और सांसद सुरेश कश्यप दर्शाए थे। सांसद सुरेश कश्यप इस दौरान मुख्यातिथि के साथ नहीं थे। हालांकि वे सायं चार बजे राजगढ़ पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed