{"_id":"6a50d84b95896aa9f60e25a5","slug":"10-gate-open-of-jaton-dam-nahan-news-c-177-1-ssml1030-183054-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जटौन डैम के 10 गेट खुले, उफान पर आई यमुना, पांवटा में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जटौन डैम के 10 गेट खुले, उफान पर आई यमुना, पांवटा में हाई अलर्ट
विज्ञापन
बरसात शुरू होने पर जल स्तर बढ़ने से यमुना घाट योजना के हुए कार्य से कही ऊपर तक पानी भर गया है। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-लगातार बारिश होने से नदियां उफान पर पहुंचीं, जिला व स्थानीय प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
-एसडीएम द्विज गोयल ने किया नदी क्षेत्र का निरीक्षण, यमुना घाट पर दस लोकल गोताखोर तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। लगातार बारिश होने पर पांवटा साहिब क्षेत्र की नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यमुना घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से लोकल गोताखोर तैनात कर दिए गए हैं। शुक्रवार को एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने यमुना, गिरि तथा बाता नदी क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान आसपास के लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की गई है।
बता दें कि पांवटा साहिब प्रशासन ने मानसून और भारी बारिश के कारण यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 10 गोताखोरों की टीम तैनात कर दी है। यमुना नदी के संवेदनशील इलाकों में निगरानी कड़ी कर दी गई है। पांवटा साहिब के यमुना घाट पर दुर्घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अहम कदम उठाए हैं। घाट पर तैनात दस सदस्यों की गोताखोर टीम में लक्ष्य, अभिमन्यु, शिवा सिंह, राजकुमार, मनीष कुमार, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार व अमित कुमार अन्य शामिल हैं।
शुक्रवार सुबह एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने गिरि नदी तथा यमुना नदी, बाता नदी और बरसाती नालों के किनारे स्थित स्थलों राजबन, पुरूवाला, भाटावाली, माजरा सहित यमुना व बाता किनारे बसे गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बॉक्स...
अलर्ट, लोग उफनती नदी-नालों से दूर ही रहें : एसडीएम
एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में नदी-नालों का जलस्तर और बढ़ रहा है। ऐसे में प्रशासन की पहली प्राथमिकता लोगों की जान-माल की सुरक्षा करना रहता है। जनता से अपील है कि नागरिक यमुना नदी, बाता नदी व अन्य बरसाती खड्डों से दूर ही रहें। नदी के किनारे, पुलों पर भीड़ न लगाएं। खासकर अपने बच्चों को पानी के पास अकेले बिल्कुल न भेजें। नदी में स्नान करना, फोटो-वीडियो बनाना जानलेवा साबित हो सकता है।
-- -- -- --
बॉक्स...
बहस करने लगते हैं कुछ लोग : लोकल गोताखोर
एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने गोताखोर और बचाव दल-रेस्क्यू टीम को संवेदनशील यमुना घाट पर अलर्ट मोड पर रखा है। घाट पर जलस्तर अधिक होने पर खतरे को टालने के लिए प्रशासन ने कदम उठाया है। स्थानीय गोताखोर लक्ष्य, अभिमन्यु, शिवा सिंह व राजकुमार ने बताया कि स्नान घाट पर नदी के समीप सेल्फी-फोटो खींचने वालों को दूर रहने का आग्रह किया जा रहा है। लगातार बारिश होने से जलस्तर काफी बढ़ चुका है। फोटो खींचने से रोकने पर कुछ लोग बहस करने लगते हैं।-- -- -- -- -
विज्ञापन
-एसडीएम द्विज गोयल ने किया नदी क्षेत्र का निरीक्षण, यमुना घाट पर दस लोकल गोताखोर तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। लगातार बारिश होने पर पांवटा साहिब क्षेत्र की नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यमुना घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से लोकल गोताखोर तैनात कर दिए गए हैं। शुक्रवार को एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने यमुना, गिरि तथा बाता नदी क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान आसपास के लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की गई है।
बता दें कि पांवटा साहिब प्रशासन ने मानसून और भारी बारिश के कारण यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 10 गोताखोरों की टीम तैनात कर दी है। यमुना नदी के संवेदनशील इलाकों में निगरानी कड़ी कर दी गई है। पांवटा साहिब के यमुना घाट पर दुर्घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अहम कदम उठाए हैं। घाट पर तैनात दस सदस्यों की गोताखोर टीम में लक्ष्य, अभिमन्यु, शिवा सिंह, राजकुमार, मनीष कुमार, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार व अमित कुमार अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने गिरि नदी तथा यमुना नदी, बाता नदी और बरसाती नालों के किनारे स्थित स्थलों राजबन, पुरूवाला, भाटावाली, माजरा सहित यमुना व बाता किनारे बसे गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बॉक्स...
अलर्ट, लोग उफनती नदी-नालों से दूर ही रहें : एसडीएम
एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में नदी-नालों का जलस्तर और बढ़ रहा है। ऐसे में प्रशासन की पहली प्राथमिकता लोगों की जान-माल की सुरक्षा करना रहता है। जनता से अपील है कि नागरिक यमुना नदी, बाता नदी व अन्य बरसाती खड्डों से दूर ही रहें। नदी के किनारे, पुलों पर भीड़ न लगाएं। खासकर अपने बच्चों को पानी के पास अकेले बिल्कुल न भेजें। नदी में स्नान करना, फोटो-वीडियो बनाना जानलेवा साबित हो सकता है।
बॉक्स...
बहस करने लगते हैं कुछ लोग : लोकल गोताखोर
एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने गोताखोर और बचाव दल-रेस्क्यू टीम को संवेदनशील यमुना घाट पर अलर्ट मोड पर रखा है। घाट पर जलस्तर अधिक होने पर खतरे को टालने के लिए प्रशासन ने कदम उठाया है। स्थानीय गोताखोर लक्ष्य, अभिमन्यु, शिवा सिंह व राजकुमार ने बताया कि स्नान घाट पर नदी के समीप सेल्फी-फोटो खींचने वालों को दूर रहने का आग्रह किया जा रहा है। लगातार बारिश होने से जलस्तर काफी बढ़ चुका है। फोटो खींचने से रोकने पर कुछ लोग बहस करने लगते हैं।