फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shrikhand Mahadev Yatra two reserve battalions of police deployed helping people cross glaciers and streams

श्रीखंड महादेव यात्रा: संकटमोचक बनी खाकी, पुलिस की दो रिजर्व बटालियन तैनात; ग्लेशियर और नाले करा रही पार

Sun, 20 Jul 2025 11:06 AM IST
अंकेश डोगरा विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 20 Jul 2025 11:06 AM IST
सार

श्रीखंड महादेव की पवित्र यात्रा में हिमाचल पुलिस ने पहली बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए दो रिजर्व बटालियन तैनात की हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Shrikhand Mahadev Yatra two reserve battalions of police deployed helping people cross glaciers and streams
श्रीखंड यात्रा में श्रद्धालुओं की मदद करते पुलिस के जवान/चेकिंग करते पुलिस के जवान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

समुद्र तल से 18,570 फीट की ऊंचाई पर श्रीखंड महादेव की पवित्र यात्रा में इस बार खाकी श्रद्धालुओं के लिए संकटमोचक की भूमिका निभा रही है। हिमाचल पुलिस ने पहली बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए दो रिजर्व बटालियन तैनात की हैं। 

विज्ञापन


सिंहगाढ़ से लेकर पार्वती बाग तक पांच बेस कैंप स्थापित किए गए हैं। इनमें महिला आरक्षियों सहित 35 जवान सेवाएं दे रहे हैं। हिमाचल पुलिस की आईआरबीएन बनगढ़ और बस्सी के जवान श्रद्धालुओं के पंजीकरण से लेकर दर्शन तक में सहयोग दे रहे हैं। 

विज्ञापन

सिंहगाढ़, थाचड़ू, कुन्छा, भीम डवारी और पार्वती बाग में स्थापित बेस कैंप में पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। पार्वती बाग में नाला और झरना पार करवाने के लिए भी रस्सियां लगाई गई हैं। पुलिस जवानों को ग्लेशियर पार करवाने और श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करने, आपात स्थिति में ग्लेशियर पर फिसलने या चोट लगने पर तुरंत सहायता प्रदान करने का जिम्मा सौंपा गया है। ग्लेशियर वाले संकरे रास्तों पर सुरक्षित आवागमन में भी पुलिस कर्मी भूमिका निभा रहे हैं। 

जवान प्रशासन की ओर से उपलब्ध करवाए टैंट में ठहर रहे हैं, लंगर का खाना खा रहे हैं।  शनिवार को पार्वती बाग में तैनात पुलिस टीम ने राजस्थान के अलवर से आए श्रद्धालु को रेस्क्यू किया। 42 वर्षीय नंद किशोर ग्लेशियर पर रास्ता भटक गए थे। उन्हें बेस कैंप तक पहुंचाया।

श्रीखंड यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए बटालियन से पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। ग्लेशियर और नाले पार करवाने के अलावा रास्ता भटकने वाले यात्रियों को रेस्क्यू करने में भी पुलिस जवान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। - अशोक तिवारी, पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन

किन्नौर कैलाश यात्रा फिर शुरू, 400 श्रद्धालु रवाना
बारिश के चलते एक दिन के लिए रोकी किन्नौर कैलाश यात्रा शनिवार को मौसम साफ होने पर एक बार फिर से शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए बेस कैंप तांगलिंग और गणेश पार्क में यात्रियों को ठहराया था। जिला प्रशासन ने इस यात्रा के लिए एक दिन में 350 लोगों को जाने की अनुमति दी है, लेकिन एक दिन यात्रा न होने से लोगों की संख्या को देखते हुए  50 अधिक लोगों को जाने की अनुमति दी गई। उधर, एसडीएम अमित  अमित कल्थाईक ने बताया कि मौसम साफ होने पर यात्रा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed