{"_id":"675c0e6e5d80ddaa060fa78e","slug":"shimla-news-1-10-kg-of-hashish-with-person-arrest-case-registered-under-various-sections-of-ndps-act-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला में 1.10 किलो चरस समेत व्यक्ति गिरफ्तार, मिली थी गुप्त सूचना; NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला में 1.10 किलो चरस समेत व्यक्ति गिरफ्तार, मिली थी गुप्त सूचना; NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
Fri, 13 Dec 2024 04:07 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 13 Dec 2024 04:07 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक व्यक्ति को 1.010 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक अन्य मामले में एक युवक से 321 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन
शिमला में 1.10 किलो चरस बरामद।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ढली थाना के तहत दरभोग क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दयाल चंद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शक के आधार पर जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 1.010 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मिशन क्लीन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
समरहिल में युवक से पकड़ी 321 ग्राम चरस बरामद
बालूगंज थाना के तहत सांगटी क्षेत्र में पुलिस ने घर में दबिश देकर एक युवक से 321 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिनेश कुमार निवासी रामपुर पर यह कार्रवाई पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने की। सेल को सूचना मिली थी कि युवक के पास चरस है। इसी आधार पर पुलिस की टीम ने सांगटी स्थित युवक के घर में दबिश दी। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 321.130 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला आगामी कार्रवाई के लिए समरहिल चौकी को सौंप दिया है। एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन