{"_id":"689ee9ddd753c6a1fa0cdf63","slug":"shimla-mother-and-daughter-who-went-to-guard-the-fields-were-swept-away-in-the-ravine-and-died-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla : खेतों की रखवाली करने गईं मां व बेटी खड्ड में बहीं, मौत; जुन्गा के दरभोग पंचायत के पराड़ी गांव की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla : खेतों की रखवाली करने गईं मां व बेटी खड्ड में बहीं, मौत; जुन्गा के दरभोग पंचायत के पराड़ी गांव की घटना
Fri, 15 Aug 2025 01:33 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, जुन्गा (शिमला)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जुन्गा (शिमला)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:33 PM IST
सार
जिला शिमला की दरभोग पंचायत के पराड़ी गांव की मां बेटी की मौत हो गई। शाम करीब 4:00 जब दोनों घर नहीं पहुंचीं तो परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों ने उन्हें तलाश करना शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लीलावती/शीतल
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
दरभोग पंचायत के पराड़ी गांव की पराड़ी खड्ड में बहने से मां-बेटी की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मां और बेटी खेतों में फसल की रखवाली करने के लिए गई थीं। मृतकों लीलावती (40) पत्नी रामकिशन शर्मा गांव पराड़ी और शीतल (10) पुत्री रामकिशन शर्मा निवासी गांव पराड़ी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रामकिशन ने बताया कि वीरवार दोपहर के समय पत्नी लीलावती और उनकी बेटी शीतल खेत में गोभी की फसल की रखवाली करने के लिए गई थी। इस दौरान बंदरों को भागते समय दोनों खड्ड के पास पहुंच गईं। क्षेत्र में बारिश के कारण खड्ड उफान पर थीं। इस दौरान किसी कारणवश दोनों पानी के तेज बहाव में बह गईं। शाम करीब 4:00 जब दोनों घर नहीं पहुंचीं तो परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों ने उन्हें तलाश करना शुरू किया। दोनों के शव कुछ दूरी पर बरामद कर लिए गए। पंचायत प्रधान तनु उर्फ तारा भारद्वाज ने बताया कि मृतकों का परिवार गरीब और खेती-बाड़ी करता है।
विज्ञापन
इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से उचित मुआवजा देने की मांग की है। सूचना मिलते ही ढली पुलिस स्टेशन से भी एक टीम मौके पर पहुंच गई है और इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जा रही है। रामकिशन की तीन बेटियां हैं जिसमें शीतल सबसे छोटी थी और छठी कक्षा में पढ़ती थी।
विज्ञापन