फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla girls shines on ramp

रैंप पर पहाड़ की कुड़ियों का धमाल

Fri, 17 May 2013 07:29 PM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Fri, 17 May 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
shimla girls shines on ramp

प्रतिभा का मंच हो या फिर रैंप पर कैटवॉक, हिमाचल की कुड़ियां कहीं भी कम नहीं हैं। शुक्रवार को शिमला के होटल कॉम्बरमेयर में हुए फेम मिस नॉर्थ इंडिया के ऑडिशन में हिमाचली माडल्स ने जलवा बिखेरा।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन अमर उजाला डॉट कॉम के सहयोग से श्री साईं इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने किया।

राजधानी शिमला में हुए ऑडिशन में हिमाचल के विभिन्न जिलों से आई बालाओं ने अपनी मोहक अदाओं से हर किसी को दंग कर दिया।

ऑडिशन में इंट्रोडक्शन, वॉक और टैलेंट राउंड किए गए। ऑडिशन में युवतियों की प्रतिभा को इशरीन वादी, अनूप भंडारी, मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड भारती सिंघल और कोरियोग्राफर मैलोन ने परखा।
विज्ञापन


ऑडिशन में इन बालाओं ने लिया भाग
फेम मिस नॉर्थ इंडिया के ऑडिशन में मंडी की वर्षा सिंह, सोलन की शैलजा शर्मा, शिमला की नीकिता वालदिया, सोलन की तान्या कपिला, चंबा की प्रेंजल, अंकिता, चंडीगढ़ की जैसमिन, शिमला की विशाखा ठाकुर, नवांशहर (पंजाब) की अमनप्रीत, कांगड़ा की अंकिता जसवाल, रोहड़ू की अशिता शर्मा, नेहा जामटा सहित शिल्पा वर्मा, श्वेता शर्मा, सीता नेगी, अलीशा पंवर, आकांक्षा सूद ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 जून को दिल्ली में होगा ग्रैंड फिनाले
ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों की प्रतिभा को नई दिल्ली में निखारा जाएगा। इन्हें पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, टेबल मैनर्स, वायस माड्यूलेशन, स्किन केयर और बाडी केयर के एक्सपर्ट टिप्स देंगे। 13 जून को टैलेंट राउंड और स्विम वियर राउंड का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा। इसी में दस सब टाइटल फिक्स होंगे। 14 जून को ग्रैंड फिनाले होगा। इसमें चुनी गई फेम मिस नॉर्थ इंडिया को 75 हजार रुपये का कैश अवार्ड, गिफ्ट हैंपर और मूवी का कांट्रैक्ट मिलेगा।

शिमला की युवतियों में अभिनय की क्षमता: इशरीन
श्री साईं एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की सीईओ इशरीन वादी ने कहा कि हिमाचल में टैलेंट देख मैं दंग हूं। शिमला की युवतियों की ऊंचाई अच्छी है। उनमें अभिनय की क्षमता है।

यह कांटेस्ट सच करेगा सपना: प्रेंजल
जिला चंबा की प्रेंजल फैशन डिजाइनिंग का डिप्लोमा कर रही हैं। प्रेंजल मिस पंजाब मेगा मॉडल भी रह चुकी है। प्रेंजल का कहना है उसका सपना मॉडल नहीं एक्ट्रेस बनने का है। यह पहला कदम करियर में आगे तक ले जाएगा।

माडलिंग में आना पैशन और प्रोफेशन: अशिता
रोहड़ू की अशिता शर्मा एम टीवी पर आने वाले कार्यक्रम रोडिज में भी भाग ले चुकी हैं। अशिता का कहना है मॉडलिंग के क्षेत्र में आना उसका पैशन भी है और प्रोफेशन भी। हिमाचल की लड़कियां किसी भी अन्य राज्य की लड़कियों से बेहतर होती हैं।

लक्ष्य पर है ध्यान: शैलजा
सोलन की शैलजा शर्मा पॉलीटेक्निक कालेज कंडाघाट से डिप्लोमा इन इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग कर रही हैं। शैलजा ने कहा कि बचपन से ही उसका सपना मॉडल बनने का रहा है। अपने लक्ष्य को लेकर मेरा पूरा फोकस है।


मॉडलिंग में यह पहला कदम है: नीकिता
शिमला की नीकिता वालदिया हिमाचल विश्वविद्यालय से बीसीए कर रही हैं। नीकिता ने कहा कि कांटेस्ट को लेकर वह थोड़ी नर्वस थीं। मॉडलिंग की दुनिया में यह मेरा पहला कदम है। मैं इसे पैशन के तौर पर जारी रखूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed