फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Forest land freed from encroachment in Chaithla 4500 apple trees cut from 22 hectares in seven days

Shimla News: चैथला में वन भूमि कब्जा मुक्त, सात दिन में 22 हेक्टेयर से काटे सेब के 4,500 पेड़; अब यहां की बारी

Fri, 18 Jul 2025 09:16 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहडू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहडू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 18 Jul 2025 09:16 PM IST
सार

चैथला गांव में वन विभाग ने सात दिन में पुलिस व प्रशासन के सहयोग से करीब 22 हेक्टेयर भूमि को कब्जे से मुक्त किया है। इस अभियान के दौरान वन भूमि पर लगाए गए सेब के करीब 4,500 पौधों को काटा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Shimla Forest land freed from encroachment in Chaithla 4500 apple trees cut from 22 hectares in seven days
कोटखाई के चैथला में शुक्रवार को वन भूमि से हटाए गए सेब के फलदार पौधे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उपमंडल कोटखाई के चैथला गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मुहिम पूरी हो गई है। वन विभाग ने सात दिन में पुलिस व प्रशासन के सहयोग से करीब 22 हेक्टेयर भूमि को कब्जे से मुक्त किया है। इस अभियान के दौरान वन भूमि पर लगाए गए सेब के करीब 4,500 पौधों को काटा गया है। इसके बाद अब जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्रों में भी इसी तरह की कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। वहां भी कई जगहों पर वन भूमि पर कब्जे की शिकायतें सामने आई हैं।

विज्ञापन


प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पहली बार सेब बहुल क्षेत्र में वन भूमि पर बड़ी कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई के बाद सैकड़ों बीघा वन भूमि पर कब्जा करने वाले बागवानों के हाथ-गांव फूल गए हैं। कोटखाई के चैथला गांव में वन भूमि पर अतिक्रमण के मामले में पहली बार बड़ी कार्रवाई की गई। इससे पहले केवल छोटे बागवानों पर ही कार्रवाई होती रही। प्रभावशाली व बड़े स्तर पर कब्जा करने वाले लोगों पर कार्रवाई वर्षों से टलती रही।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह मामला बीते लगभग चार वर्षों से न्यायालय में लंबित था। बीच-बीच में निशानदेही आदि की प्रक्रिया चलती रही अब कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार वन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया चैथला गांव में पूरी हुई है। एसडीएम कोटखाई माेहन शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद निशानदेही के अनुसार चैथला गांव में वन विभाग की भूमि को कब्जा मुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed