फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Congress observes Black Day over allegations of vote theft; demands Chief Election Commissioner's resi

शिमला: वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगा

Thu, 08 Oct 2026 03:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Oct 2026 03:29 PM IST
सार

 शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी और ग्रामीण की ओर से मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेताओं और सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार व गिरफ्तारी के विरोध में काला दिवस मनाया गया।

विज्ञापन
Shimla: Congress observes Black Day over allegations of vote theft; demands Chief Election Commissioner's resi
वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी और ग्रामीण की ओर से मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेताओं और सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार व गिरफ्तारी के विरोध में काला दिवस मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर मौन प्रदर्शन किया और हाथों में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ तख्तियां लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उधर, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी टुटू ने अध्यक्ष देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारी ब्रजेश भारद्धाज को ज्ञापन साैंप कर मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग उठाई। 

विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि प्रदर्शन नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के 300 से अधिक सांसदों के साथ एकजुटता जताने के लिए किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के फैसलों के खिलाफ शांतिपूर्ण मार्च कर रहे नेताओं और सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और उन्हें हिरासत में लिया। हिमराल ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में आठ अक्तूबर को काला दिवस के रूप में मना रही है।
विज्ञापन


जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक कांग्रेस की ओर से जिले में ब्लॉक और गांव स्तर पर प्रदर्शन जारी रखे जाएंगे। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमित नंदा, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, डीसीसी ग्रामीण अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल, डीसीसी शहरी अध्यक्ष इंदरजीत, पवन वर्मा, देवेंद्र ठाकुर, संधिरा शीनू, महेश वर्मा, अनु ठाकुर, दीपक सुंदरियाल, रीना पंढरी, सोनिया चौहान, रीना कश्यप, मुकेश भाटिया, प्रियंका, अनीता शर्मा, विक्रम ठाकुर, जितेंद्र ब्रागटा, संजय ठाकुर और कुलदीप कुमार समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed