फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sanjauli Mosque dispute BJP state treasurer VHP state minister named Police is identifying people

संजौली मस्जिद विवाद : भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री नामजद; लोगों की पहचान कर रही पुलिस

Mon, 16 Sep 2024 09:06 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 16 Sep 2024 09:06 PM IST
सार

संजौली में मस्जिद में हुए अवैध निर्माण के विरोध में हुए प्रदर्शन मामले में  पुलिस ने ड्रोन और मौके पर की गई वीडियोग्राफी के माध्यम से हुई पहचान के बाद ऐसे लोगों को नामजद करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Sanjauli Mosque dispute BJP state treasurer VHP state minister named Police is identifying people
संजौली में पुलिस व प्रदर्शनकारी (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संजौली में मस्जिद में हुए अवैध निर्माण के विरोध में हुए प्रदर्शन मामले में  पुलिस ने ड्रोन और मौके पर की गई वीडियोग्राफी के माध्यम से हुई पहचान के बाद ऐसे लोगों को नामजद करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


संजौली में मस्जिद में हुए अवैध निर्माण के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रदर्शन में स्थानीय लोगों के साथ भाजपा और इसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी तथा भाजपा सरकार के कार्यकाल में विभिन्न पदों में रहे लोग शामिल थे। पुलिस ने ड्रोन और मौके पर की गई वीडियोग्राफी के माध्यम से हुई पहचान के बाद ऐसे लोगों को नामजद करना शुरू कर दिया है। अभी तक 185 के करीब लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हाल ही में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष संजय सूद, भाजपा के पूर्व पदाधिकारी विजय शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री तुषार डोगरा, पूर्व एपीएमसी के चेयरमैन नरेश शर्मा, भाजपा सरकार में गुड़िया सक्षम बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, बीजेपी जिला अध्यक्ष शिमला प्रेम ठाकुर, कसुम्पटी वार्ड की पार्षद रचना, अनीश चोपड़ा बीजेपी जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष शिमला, जितेंद्र भोटका पूर्व मंडल अध्यक्ष कसुम्पटी बीजेपी, संजीव ठाकुर पूर्व पार्षद रुलदुभट्टा, अंकुश चौहान बीजेपी अध्यक्ष कोटखाई, पारुल शर्मा पूर्व भाजपा पदाधिकारी, हिंदू संगठन के राजू ठाकुर, बीजेपी कार्यकर्ता कल्पना शर्मा उर्फ कल्पी, सरिता वर्मा सचिव बीजेपी मंडल महासू को नामजद किया है।

इससे पहले पुलिस पूर्व महापौर सत्या कौंडल समेत कई लोगों को मामले में नामजद कर चुकी है। इसके अलावा पुलिस प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी करने वाले लोगों की भी पहचान कर रही है। इसमें करीब 60 लोगों की पहचान अभी तक की जा चुकी है। पुलिस ने इस मामले में चार अलग-अलग एफआईआर की हैं। इसमें धारा 163 के उल्लंघन, भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और पुलिस कर्मचारियों को आई चोटों के मामले में केस दर्ज किए हैं। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हेंं किया जा रहा है। कहा कि मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed