फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Samples of Moradabad and Hyderabadi Chicken Biryani Masala being cooked in Solan city are unsafe

Himachal Pradesh: सोलन में खाने लायक नहीं मुरादाबादी व हैदराबादी चिकन बिरयानी, दुकानदार को 30 दिन का नोटिस

Tue, 29 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 29 Apr 2025 05:00 AM IST
विज्ञापन
Samples of Moradabad and Hyderabadi Chicken Biryani Masala being cooked in Solan city are unsafe
बिरयानी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Instagram

सोलन शहर में पक रही मुरादाबादी और हैदराबादी चिकन बिरयानी मसाला के सैंपल असुरक्षित आए हैं। नगर निगम के खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के राजगढ़ रोड स्थित एक दुकान से सैंपल लिया था। इसे जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा था। प्रयोगशाला से दो सैंपल की रिपोर्ट हाल ही में आई है। इसमें दोनों सैंपल फेल हो गए हैं और असुरक्षित निकले हैं। रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि बिरयानी में रंग का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन


बिरयानी में रंग के इस्तेमाल से सेहत से खिलवाड़ हो रहा था। लेकिन अब इसका सैंपल फेल होने के बाद विभाग ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित ढाबा संचालक को 30 दिन का नोटिस जारी किया गया है। ढाबा संचालक से जवाब मांगा गया है और लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए कहा है। खाद्य पदार्थ सैंपल असुरक्षित निकलने पर एक्ट में सजा के साथ जुर्माना का भी प्रावधान है। गौर रहे कि बीते माह राजगढ़ रोड पर नाली में मिली हड्डियों के बाद विभाग ने बिरयानी के सैंपल भरे थे। लोगों को शक था कि ये हड्डियां किसी जानवर की है। इसके बाद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसकी जांच की थी। लेकिन जांच और सीसीटीवी फुटेज में सामने आया था कि हड्डियां कुत्ता लेकर आया था और नाली में फेंक गया था। इसी दौरान विभाग ढाबा में तैयार हुई बिरयानी के सैंपल लेकर जांच को भेजे थे।
विज्ञापन


शहर में चल रहे ढाबा के दो सैंपल फेल हुए हैं। इसमें हैदराबादी बिरयानी चिकन मसाला और मुरादाबादी चिकन बिरयानी असुरक्षित आए हैं। संबंधित ढाबा संचालक को नोटिस जारी कर दिया है। कार्रवाई की जा रही है। सैंपल के असुरक्षित आने पर सजा का प्रावधान हैं- डॉ. अतुल कायस्थ सहायक आयुक्त, खाद्य खाद्य सुरक्षा विभाग नगर निगम सोन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed