{"_id":"67c1f5701236580736088347","slug":"samples-of-145-medicines-of-the-country-including-26-prepared-in-himachal-fail-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल में तैयार 26 समेत देश की 145 दवाइयों के सैंपल फेल, कंपनियों के लाइसेंस होंगे रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल में तैयार 26 समेत देश की 145 दवाइयों के सैंपल फेल, कंपनियों के लाइसेंस होंगे रद्द
Fri, 28 Feb 2025 11:12 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:12 PM IST
सार
हिमाचल में तैयार 26 समेत देश की 145 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। वहीं, जिन कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं, उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में तैयार 26 समेत देश की 145 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। जनवरी के ड्रग अलर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हिमाचल में सीडीएसओसी के तहत 11, जबकि राज्य प्रयोगशाला की ओर से लिए 15 दवाओं के सैंपल मानकों पर सही नहीं उतरे हैं। सोलन की 19 दवाओं के सैंपल सही नहीं पाए गए, जबकि कांगड़ा की एक व सिरमौर की 6 दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं।
विज्ञापन
हिमाचल के सुबाथू की जेएम लैब का एक, झाड़माजरी के कैपटेब के दो, पांवटा की जी लैब, मलकू माजरा की मर्टिन एंड ब्राउन, सोलन के लोहरन स्थित सानो सीटो, झाड़माजरी की लाइफ विजन, सिरमौर के कालाअंब के सिसटोल रेमीडीज, कालाअंब की प्रीमस व बद्दी विगड नोवीटास कंपनी के सैंपल सही नहीं पाए गए हैं। सोलन के कालूझिंडा स्थित मेरिन मेडीकोज, बद्दी की विगस बायोटेक, सोलन की वाट्स बोयोटेक, परवाणू की जीआर एस फार्मास्यूटिकल, कांगड़ा की जेक्सन लैब, शामली सोलन के अलूप मेड साइंस, पांवटा की ननज मेड साइंस की दो, झाड़माजरी की सीबी लाइफ साइंस कंपनी, परवाणू की मेक्सवेल, सिरमौर के मोगीनंद की इंडेक्स बायोटेक, सोलन की ग्लेनमार्क, बद्दी के कालूझिंडा की पार्क फार्मास्युटिकल, बद्दी के किशनपुरा के एलबेटा फार्मा व चंबाघाट सोलन की मेयर लैब कंपनी के सैंपल सही नहीं पाए गए हैं
विज्ञापन
राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि जिन कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं, उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। बाजार से स्टाॅक को वापस लाने को कहा जाएगा।
विज्ञापन