फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Renuka Singh Thakur will return home after a week first paying obeisance at the Hatkoti temple

Renuka Singh Thakur: एक सप्ताह बाद घर आएंगी रेणुका, पहले हाटकोटी मंदिर में माथा टेकेंगी; गांव में धाम का आयोजन

Mon, 03 Nov 2025 08:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 03 Nov 2025 08:09 PM IST
सार

विश्वकप विजेता टीम की सदस्य रेणुका ठाकुर घर आने से पहले हाटकोटी मंदिर में माथा टेकेंगी। सोमवार को रेणुका के घर पर धाम का आयोजन किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Renuka Singh Thakur will return home after a week first paying obeisance at the Hatkoti temple
जीत की खुशी में रेणुका सिंह ठाकुर के घर में नाटियां डाल रहे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्वकप विजेता टीम की सदस्य रेणुका सिंह ठाकुर का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। रेणुका घर आने से पहले हाटकोटी मंदिर में माथा टेकेंगी। रेणुका के घर में स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इधर, पूरा परिवार मैच जीतने के बाद रात भर नहीं सोया और जश्न का दौर जारी रहा। सोमवार को रेणुका के घर पर धाम का आयोजन किया गया। अमर उजाला से विशेष बातचीत में मां सुनिता ठाकुर ने बताया कि करीब एक सप्ताह बाद रेणुका का गांव लौटने का कार्यक्रम है। अभी वह मुंबई में आराम कर रही हैं। उससे बातचीत का समय नहीं मिला। हर रिश्तेदार उससे फोन पर बात करने के लिए उत्साहित है।

विज्ञापन


सुनिता ने बताया जब बेटी 12 साल की उम्र में गांव के छोटे से मैदान में खेल रही थी तो उसके चाचा ने प्रतिभा को पहचाना । उन्होंने ही उसका धर्मशाला क्रिकेट अकादमी तक पहुंचाने में सहयोग किया। बताया कि रेणुका के पिता स्व. केहर सिंह ठाकुर क्रिकेट देखने के बहुत शौकीन थे। जब कोई मैच होता था, तो अपने घर में टीवी नहीं होने पर दूसरों के घरों में बैठकर क्रिकेट का आनंद उठाते थे। कहते थे कि अपने बच्चों को भी क्रिकेटर बनाउंगा। आज वह जिंदा होते को उनको बहुत खुशी होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुका के लिए माश के बड़े, पूरी बनाएंगी मां
सुनिता ठाकुर ने बताया कि वैसे तो रेणुका जो घर पर बनता वही सादा खना ही पसंद करती हैं, लेकिन जिस दिन घर पहुंचेंगी उस दिन माश के बड़े, पुरी, सिड्डू सहित अन्य पारंपरिक पकवान उसके लिए तैयार करेंगी। उसके स्वागत में गांव में धाम भी बनवाई जाएगी।
विज्ञापन

बच्चों को स्वतंत्र रखे माता पिता, बच्चे भी निभाए फर्ज
सुनिता ठाकुर ने कहा माता-पिता हमेशा बच्चों के लिए आखरी सांस तक संघर्ष करते हैं। माता-पिता को बच्चों को मुकाम तक पहुंचाने के लिए बंधन में नहीं रखना चाहिए। हमारे समाज में बेटियों पर कुछ बंदिश रहती हैं। बच्चों को भी नशे से दूर रहकर कड़ी मेहनत कर अपना फर्ज निभाना चाहिए।
 

रेणुका ठाकुर के गांव पारसा में जश्न का माहौल, पूरा दिन डीजे पर झूमे लोग
विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम की मुख्य तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर के गांव पारसा में जश्न का माहौल है। लोग सुबह से घर पहुंचकर परिजनों को बधाई दे रहे हैं, वहीं रिश्तेदार भी बधाई देने पहुंच रहे हैं। पूरा दिन गांव के लोग डीजे पर खूब झूमें। घर के आंगन में बाहर से आए मेहमानों और ग्रामीणों के लिए पार्टी का आयोजन किया गया। पूरे गांव के लिए रेणुका के घर पर दोपहर भोजन का आयोजन किया गया। फाइनल जीतने के बाद से जश्न की तैयारियां शुरू हो गई थीं। पूर्वाहन 11:00 बजे से घर के आंगन में डीजे पर नाटियों का दौर शुरू हो गया। देर शाम तक घर पर जश्न चलता रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed