फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Recruitment agency decided HP Rajya Chayan Aayog will soon start the process of computer based test

HPRCA: भर्ती एजेंसी तय, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, जानें

Tue, 30 Sep 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 30 Sep 2025 04:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से भर्ती एजेंसी को जल्द ही जेबीटी और टीजीटी भर्ती के आवेदन का डाटा हेंडओवर करने के साथ सीबीटी के आयोजन की कवायद को शुरू किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Recruitment agency decided HP Rajya Chayan Aayog will soon start the process of computer based test
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के आयोजन के लिए एजेंसी फाइनल कर ली है। अब जल्द ही एजेंसी परीक्षाओं की प्रक्रिया को शुरू करेगी। आयोग की ओर से भर्ती एजेंसी को जल्द ही जेबीटी और टीजीटी भर्ती के आवेदन का डाटा हेंडओवर करने के साथ सीबीटी के आयोजन की कवायद को शुरू किया जाएगा। जेबीटी और टीजीटी के 1,537 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बीते तीन से चार माह से यह प्रक्रिया चल रही है। अब एजेंसी फाइनल होने के बाद परीक्षा करवाने के लिए परीक्षा केंद्र तय करने सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने का कार्य शुरू होगा।

विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के भंग होने के बाद से नई भर्ती परीक्षाओं को लेकर राज्य चयन आयोग के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पायलट आधार पर ऑनलाइन भर्ती आउटसोर्स एजेंसी एडसिल के माध्यम से हुई है। अब उसी आधार पर नई एजेंसी सीबीटी करवाएगा। बीते ढाई वर्षों से प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवा भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। अब भर्ती के लिए आउटसोर्स एजेंसी तय होने से नौकरी की आस बंधी है। जेबीटी और टीजीटी के साथ अन्य 10 पोस्टकोड के तहत 75 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए 30 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। इनमें एक प्लेट मेकर (ऑफसेट) (प्रशिक्षु) के एक पद के लिए महज एक आवेदन प्राप्त हुआ है। राज्य चयन आयोग के सचिव डाॅ. विक्रम महाजन ने कहा कि भर्ती के लिए आउटसोर्स एजेंसी तय कर ली गई है। जल्द ही सीबीटी के आयोजन के लिए प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने आवेदन मिले
 
प्रयोगशाला सहायक (प्रशिक्षु) 10
प्लेट मेकर (ऑफसेट) (प्रशिक्षु) 1
फ्लाई बॉय (ऑफसेट) (प्रशिक्षु) 76
प्रूफ रीडर (प्रशिक्षु)  135
सांख्यिकीय सहायक (प्रशिक्षु) 396
चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन (प्रशिक्षु) 5
उद्यान प्रसार अधिकारी (प्रशिक्षु) 772
जूनियर बेसिक टीचर ( प्रशिक्षु ) 17181
प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (मेडिकल) 12865
कॉपी होल्डर (प्रशिक्षु) 19
प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (नॉन मेडिकल) 15982
प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (कला) 44139
ऑफसेट ऑपरेटर (प्रशिक्षु) 6
फोटो टाइप सेंटर ऑपरेटर (प्रशिक्षु)   121
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed