फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Recognition of 294 private schools in Himachal cancelled Know the reason

Himachal News: हिमाचल में 294 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द, इस वजह से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने की कार्रवाई

Fri, 07 Nov 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, धर्मशाला।
विपिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Nov 2025 04:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम न पढ़ाने पर 294 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Recognition of 294 private schools in Himachal cancelled Know the reason
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य के 294 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम न पढ़ाने पर यह कार्रवाई की गई है। मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम पढ़ाना अनिवार्य है, लेकिन ये स्कूल दूसरे प्रकाशकों की किताबें पढ़ा रहे थे। प्रदेश में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के करीब 1,400 निजी स्कूलों को हिमाचल शिक्षा बोर्ड से मान्यता दी है।

विज्ञापन


हाल ही में बोर्ड ने सभी स्कूलों से बच्चों के लिए खरीदी पुस्तकों के बिल मंगवाए थे। जांच के दौरान 294 स्कूल ऐसे निकले, जिन्होंने अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदी थीं। इस पर शिक्षा बोर्ड ने सख्त फैसला लेते हुए नियमों का उल्लंघन वाले स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी। शिक्षा बोर्ड के मुताबिक, निजी स्कूलों को मान्यता देते समय एक अनुबंध के तहत यह अनिवार्य किया जाता है कि वे बोर्ड की किताबें बच्चों को पढ़ाएंगे। बावजूद इसके स्कूलों ने तय नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए भी बोर्ड की पुस्तकें पढ़ाना अनिवार्य हैं। प्रदेश के 294 स्कूल बोर्ड की ओर से जारी पाठ्यक्रम को नहीं पढ़ा रहे थे, जिसके चलते उनकी मान्यता रद्द कर दी गई है। बोर्ड ने पहली बार इतनी बढ़ी संख्या में स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed