फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ranji Trophy Himachal Pradesh needs a win to make it to the knockout stage match to begin on January 30

रणजी ट्रॉफी : नॉकआउट में जाने के लिए हिमाचल प्रदेश को चाहिए जीत, 30 जनवरी से मुकाबला; जानें डिटेल में

Tue, 28 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 28 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

30 जनवरी से 2 फरवरी तक गुजरात के साथ रणजी सीजन का अंतिम लीग मैच खेला जाएगा। इस मैच में हिमाचल प्रदेश की टीम को हर हाल में गुजरात पर जीत चाहिए। जानें विस्तार से...

विज्ञापन
Ranji Trophy Himachal Pradesh needs a win to make it to the knockout stage match to begin on January 30
क्रिकेट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रणजी के नॉकआउट में प्रवेश के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम को हर हाल में गुजरात पर जीत चाहिए। 30 जनवरी से 2 फरवरी तक गुजरात के साथ रणजी सीजन का अंतिम लीग मैच खेला जाएगा। इसके बाद अपने-अपने पूल में टॉप दो स्थानों पर रहने वाली टीमें नॉकआउट राउंड में जाएंगी।

विज्ञापन

सूबे की टीम ने अपने पूल में छह मैचों में तीन मैच जीते है और तीन मैच हारे हैं। हिमाचल की टीम 21 अंकों के साथ के पूल में दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, उत्तराखंड पर शानदार जीत हासिल कर गुजरात की टीम 26 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात और हिमाचल की टीमों के बीच 30 जनवरी से पूल का अंतिम लीग मैच खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम होगा। गुजरात की टीम यह मैच ड्रॉ भी करती है तो वह 29 अंकों के साथ नॉकआउट में प्रवेश कर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात से मैच जीतने के बाद हिमाचल के 27 अंक होंगे। गुजरात के 26 अंक ही रह जाएंगे। ऐसे में एक अंक अधिक होने के चलते हिमाचल की टीम नॉकआउट में प्रवेश करेगी। पिछले मैच में हैदराबाद से मिली हार के बाद हिमाचल की टीम के गुजरात से मैच जीतना किसी चुनौती से कम नहीं है। हिमाचल की टीम को हैदराबाद ने पारी और 43 रन से पराजित किया है। मैच में डेब्यू करने वाले इनेश महाजन और शुभम अरोड़ा ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

विज्ञापन

हैदराबाद ने पहली पारी में हिमाचल के आगे 565 रनों का विशाल स्कोर बनाया। वहीं हिमाचल की पहली पारी 275 रन पर ही सिमट गई। इसके बाद हैदराबाद ने हिमाचल को फोलोऑन खेलने के लिए बुलाया। हिमाचल की दूसरी पारी में हिमाचल के बल्लेबाजों ने हैदराबाद के गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए और टीम 247 रन पर ऑलआउट हो गई। यह मैच हैदराबाद ने पारी और 43 रन से जीत लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed