{"_id":"67374d707498f65abf0694b0","slug":"ranji-match-dharamshala-himachal-wins-big-over-puducherry-reaches-second-place-in-pool-b-2024-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Match Dharamshala: हिमाचल की पुडुचेरी पर बड़ी जीत, पूल बी में दूसरे स्थान पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranji Match Dharamshala: हिमाचल की पुडुचेरी पर बड़ी जीत, पूल बी में दूसरे स्थान पर पहुंचा
Fri, 15 Nov 2024 07:02 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 15 Nov 2024 07:02 PM IST
सार
चार दिवसीय मुकाबले के तीसरे दिन पुडुचेरी की टीम 82वें ओवर में 334 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। पुडुचेरी पर बड़ी जीत के साथ ही हिमाचल प्रदेश रणजी ट्रॉफी के पूल बी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में रणजी मैच के तीसरे दिन गेंदबाजी करते हुए हिमाचल के कप्तान ऋषि धवन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित रणजी मैच में हिमाचल ने पुडुचेरी पर पारी और 17 रन से जीत दर्ज की। चार दिवसीय मुकाबले के तीसरे दिन पुडुचेरी की टीम 82वें ओवर में 334 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। पुडुचेरी पर बड़ी जीत के साथ ही हिमाचल प्रदेश रणजी ट्रॉफी के पूल बी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसके साथ थी हिमाचल की टीम की नॉकआउट में जाने की उम्मीद भी बढ़ गई है। इस मुकाबले में हिमाचल के अंकित कलसी को 105 रन की शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
शुक्रवार को मैच के तीसरे दिन एक विकेट पर 59 रन से आगे खेलने उतरी पुडुचेरी को 60 के स्कोर पर अमन खान के रूप में दूसरा झटका लगा। 70 रन पर तीसरा और 99 रन पर चौथा झटका लगा। दूसरे छोर पर पुडुचेरी के सलामी बल्लेबाज क्रीज पर जमे रहे। पुडुचेरी के बल्लेबाज वी गंगा श्रीधर को 96 रन पर मुकुल नेगी ने पगबाधा आउट कर हिमाचल को जीत के करीब पहुंचाया। इसके बाद पुडुचेरी के आकाश और अरुण कार्तिक ने 145 रनों की शानदार साझेदारी की। लेकिन मुकुल और दिवेश शर्मा ने दोनों को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद पुडुचेरी की टीम 334 रनों पर ही सिमट गई और हिमाचल ने पारी और 17 रनों से मैच में जीत हासिल की ली। आकाश ने 78 और अरुण कार्तिक ने 96 रनों की पारी खेली। हिमाचल की ओर दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए कप्तान ऋषि धवन ने तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा विनय गलेटिया, दिवेश शर्मा और मुकुल नेगी ने दो-दो विकेट चटकाए।

Trending Videos
पहली पारी में 85 रन पर सिमटी थी पुडुचेरी की पारी
पूल-बी में हिमाचल के पांचवें मैच में पुडुचेरी की टीम पहली पारी में 85 रनों पर ही सिमट गई थी। हिमाचल ने पहली पारी में 9 विकेट पर 436 रन बनाकर 351 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में पुडुचेरी की टीम हिमाचल को पहली पारी में मिली 351 रन की बढ़त को नहीं तोड़ पाई। बड़ी जीत पर हिमाचल को कुल सात अंक मिले। अब हिमाचल 21 अंकों के साथ विदर्भ के बाद दूसरे स्थान पर है।हिमाचल की टीम का अगला मैच 23 से 26 जनवरी को हैदराबाद और 30 जनवरी से 2 फरवरी तक गुजरात के साथ होगा।