फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Zip down strike of zip cadre personnel continues for the 8th time

Rampur Bushahar News: जिप कैडर कर्मियों की 8वें भी पेन डाउन हड़ताल जारी

Fri, 06 Oct 2023 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने भी हड़ताल का किया समर्थन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला परिषद कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कल्पा ब्लॉक के प्रधान जिला परिषद सदस्य, बीडीसी और पंचायत प्रतिनिधि भी हड़ताल में शामिल हो गए। रिकांगपिओ मुख्यालय में पिछले 8 दिनों से जिला परिषद कैडर के अधिकारी और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने में बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। अगर सरकार जल्द इनकी मांगें पूरी नहीं करती है तो आने वाले दिनों में किन्नौर के ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। जिला परिषद कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्थन में उतरे कल्पा ब्लॉक के प्रधान, जिला परिषद के सदस्य, बीडीसी पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल हुए। वही उनके समर्थन में आज बीडीओ कार्यालय रिकांगपिओ के बाहर कल्पा ब्लॉक के जिला परिषद सदस्य, बीडीसी, पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्य सहित पूह वार्ड के जिला परिषद सदस्य भी मैदान में उतरे। पंचायतों में तैनात पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं के हड़ताल पर जाने से पंचायत के सभी कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। इसके कारण जनता को किसी भी तरह के प्रमाणपत्र बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed